छात्रों, अगर आप Class 10 Sanskrit Board Exam 2025 की तैयारी आप भी कर रहे हैं, तो यह पोस्ट आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है। आज मैं आपको वो Important Questions बताने जा रहा हूँ, जिनके परीक्षा में आने की 100% संभावना है।
इन प्रश्नों को हमने NCERT की पुस्तक ‘शेमुषी’ और नए Exam Pattern के आधार पर चुना गया है।
Section A: संस्कृत व्याकरण (Most Important Grammar)
व्याकरण में सबसे ज्यादा नंबर कटते हैं। नीचे दी गई तालिका (Table) में वो प्रश्न हैं जो बोर्ड परीक्षा में बार-बार हर साल पूछे जा रहे हैं।
1. सन्धि कार्यम् (Sandhi)
| प्रश्न (Question) | सन्धि विच्छेद/सन्धि | संधि का नाम |
|---|---|---|
| जगदीश: | जगत् + ईश: | व्यंजन सन्धि |
| मनोरथ: | मन: + रथ: | विसर्ग सन्धि |
| वागीश: | वाक् + ईश: | व्यंजन सन्धि |
| नमस्ते | नम: + ते | विसर्ग सन्धि (सत्व) |
2. समास (Samas)
पितरौ = माता च पिता च (द्वन्द्व समास)
प्रतिदिनम् = दिनम् दिनम् प्रति (अव्ययीभाव समास)
नीलकण्ठ: = नील: कण्ठ: यस्य स: (बहुव्रीहि समास)
Section B: शेमुषी (Shemushi) – पाठ्यपुस्तक के महत्वपूर्ण प्रश्न
यह प्रश्न आपकी पाठ्यपुस्तक “शेमुषी भाग 2” के सबसे महत्वपूर्ण पाठों से लिए गए हैं। इनके उत्तर नीचे तुरंत दिए गए हैं, इन्हें अभी याद कर लें।
प्रश्न 1: कविः किमर्थं प्रकृतेः शरणम् इच्छति? (पाठ: शुचिपर्यावरणम्)
उत्तर: अत्र धरातले जीवितं दुर्वहं जातम्, अतः कविः प्रकृतेः शरणम् इच्छति।
(हिंदी अनुवाद: यहाँ धरती पर जीना मुश्किल हो गया है, इसलिए कवि प्रकृति की शरण चाहता है।)
प्रश्न 2: व्याघ्रः किं विचार्य पलायितः? (पाठ: बुद्धिर्बलवती सदा)
उत्तर: “इयं काचित् व्याघ्रमारी” इति विचार्य व्याघ्रः पलायितः।
(हिंदी अनुवाद: “यह कोई बाघ को मारने वाली है” ऐसा सोचकर बाघ भाग गया।)
प्रश्न 3: कस्मात् कारणात् महानगरेषु संसरणं कठिनं वर्तते?
उत्तर: मार्गेषु यानानां अनन्ताः पङ्क्तयः सन्ति, अतः संसरणं कठिनं वर्तते।
Section C: श्लोक अन्वय (Shlok Anvay)
बोर्ड परीक्षा में एक श्लोक का अन्वय (Anvay) तो जरूर आता है। 2025 के लिए यह श्लोक सबसे महत्वपूर्ण माना जा रहा है:
श्लोक: आलस्यं हि मनुष्याणां शरीरस्थो महान् रिपुः।
नास्त्युद्यमसमो बन्धुः कृत्वा यं नावसीदति।।
अन्वय (Anvay):
मनुष्याणां शरीरस्थः महान् रिपुः हि आलस्यं (अस्ति)। उद्यमसमः बन्धुः न अस्ति, यं कृत्वा (मानवः) न अवसीदति।
परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण टिप्स (Exam Tips):
शब्दार्थ याद करें: अगर आपको शब्दार्थ याद नहीं होंगे, तो आप प्रश्न का मतलब सही तरीके से नहीं समझ पाएंगे।
लिखकर अभ्यास करें: संस्कृत में हंलत (्) और विसर्ग (:) की बहुत बार गलती के नंबर कटते हैं, इसलिए लिखकर याद करें।
और प्रश्न चाहिए? अगर आप पाठ 1 के सभी प्रश्न-उत्तर पढ़ना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।