Sanskrit Dhara VahiniSanskrit Dhara VahiniSanskrit Dhara Vahini
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • Class 12
  • Class 11
  • Class 10
  • Class 9
  • Class 8
  • Class 7
  • Class 6
  • Class 1-5
  • Grammar
    • Hindi Grammar
    • English Grammar
    • Sanskrit Vyakaran
  • Free Notes
Reading: Class 12 Hindi Vyakaran Bhasha, lipi,
Share
Sanskrit Dhara VahiniSanskrit Dhara Vahini
Font ResizerAa
  • Home
  • Class 12
  • Class 11
  • Class 10
  • Class 9
  • Class 8
  • Class 7
  • Class 6
  • Class 1-5
  • Grammar
  • Free Notes
Search Class notes, paper ,important question..
  • Classes
    • Class 12
    • Class 11
    • Class 10
    • Class 9
    • Class 8
  • Grammar
    • English Grammar
    • Hindi Vyakaran
    • Sanskrit Vyakaran
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Sanskrit Dhara Vahini > Class 12 > Class 12 Hindi vyaakaran > Class 12 Hindi Vyakaran Bhasha, lipi,
Class 12Class 12 Hindi vyaakaranGrammar

Class 12 Hindi Vyakaran Bhasha, lipi,

Share
10 Min Read
SHARE

भाषा, व्याकरण एवं लिपि का परिचय | Class 12 Hindi Vyakaran Bhasha, lipi,

Bhasha कक्षा 12 हिंदी व्याकरण ( Important Questions )

रिक्त स्थान पूर्ति प्रश्न

  1. हमारे मुँह से निकलने वाली प्रत्येक स्वतंत्र आवाज ………………………..कहलाती है।
  2. हिन्दी …..………………………….. लिपि में लिखी जाती है।
  3. लिखित ध्वनि संकेतों को …………………….. कहते हैं।
  4. भाषा के ……………..….…. रूप में समाज की संस्कृति, इतिहास तथा साहित्य सुरक्षित रहते हैं।
  5. ‘देवनागरी लिपि’ का विकास भारत की …………………………… प्राचीन लिपि से हुआ।
  6. जिस भाषा को बालक अपनी माँ तथा परिवार द्वारा सीखता है उसे ……………………… कहते हैं।
  7. हिन्दी भाषा के परिवार में लगभग …………………..बोलियाँ सम्मिलित हैं।
  8. पंजाबी भाषा ………………………. लिपि में लिखी जाती है।
  9. शब्दों के मेल से जब एक पूर्ण विचार प्रकट होता है, वह …………………………. कहलाता है।
  10. अंग्रेजी भाषा की लिपि ……………..  है।
  11.  ….भाषा की सबसे छोटी इकाई है, जिसके और टुकड़े नहीं हो सकते।
  12.  उर्दू भाषा ……………………लिपि में लिखी जाती है।
  13. व्यक्त वाणी के रूप में जिसकी अभिव्यक्ति की जाती है, उसे …………….कहते हैं।
  14.  ……………… ही विकसित होकर भाषा का रूप लेती है।
  15. भारत की प्राचीन लिपियाँ ब्राह्मी और ………………. थीं।
  16. स्वरों और व्यंजनों के संयोग के समय ………… लिपि में मात्राओं का प्रयोग होता है।
  17. सीमित क्षेत्र में बोली जाने वाली, कम विकसित, बोलचाल की भाषा ………..कही जाती है।
  18.  ……….. लिपि में हिन्दी, संस्कृत, प्राकृत, मराठी, कोंकणी, नेपाली आदि भाषाएँ लिखी जाती हैं।
  19.  भाषा के दो प्रकार होते हैं, मौखिक तथा …………….. भाषा।
  20. मराठी भाषा …………………. लिपि में लिखी जाती है।
  21. भावों और विचारों की अभिव्यक्ति के लिए ………….का प्रयोग किया जाता है।
  22. प्रत्येक भाषा को स्थिर, मानक एवं परिनिष्ठित रूप प्रदान करने के लिए ………… की आवश्यकता रहती है।

उत्तरमाला :- 1. ध्वनि 2. देवनागरी 3. लिपि 4. लिखित 5. ब्राह्मी 6. मातृभाषा 7. 15 8. गुरुमुखी 9. वाक्य 10.रोमन 11. वर्ण 12. फारसी 13. भाषा 14. बोली 15. खरोष्ठी 16. देवनागरी 17. बोली 18. देवनागरी 19. लिखित 20. देवनागरी 21. भाषा 22. लिपि

👉👉 Rbse Class 12 Hindi Aroh Shabd-Shakti important Questions

प्रश्न 1. भाषा की परिभाषा लिखिए।

उत्तर:- व्यक्त वाणी के रुप में जिसकी अभिव्यक्ति की जाती है,उसे ‘भाषा’ कहते हैं।

प्रश्न 2. भाषा के कौन-कौन से दो रूप हैं?

उत्तर:– भाषा के दो रूप हैं – मौखिक और लिखित।

प्रश्न 3. भाषा और बोली में क्या अंतर है ?

उत्तर:– सीमित क्षेत्र में बोली जाने वाली, कम विकसित, बोलचाल की भाषा बोली कही जाती है।

प्रश्न 4. राजस्थानी बोलियों के वर्ग में कौन-कौन सी बोलियाँ सम्मिलित की गई हैं ?

उत्तर:– इस वर्ग में मारवाड़ी, मेवाती, मेवाड़ी और हाड़ौती बोलियाँ सम्मिलित की गई हैं।

प्रश्न 5. ‘ध्वनि’ किसे कहते हैं?

उत्तर:– हमारे मुँह से निकलने वाली प्रत्येक स्वतंत्र आवाज ‘ध्वनि’ कहलाती है।

प्रश्न 6. हिन्दी किस लिपि में लिखी जाती है ?

उत्तर:– हिन्दी देवनागरी लिपि में लिखी जाती है।

प्रश्न 7. भाषा के शुद्ध और सार्थक स्वरूप का निर्धारण कौन करता है ?

उत्तर:– भाषा के शुद्ध और सार्थक स्वरूप का निर्धारण ‘व्याकरण’ करता है।

प्रश्न 8. लिपि की परिभाषा लिखिए।

उत्तर:– लिखित ध्वनि संकेतों को लिपि कहते हैं।

प्रश्न 9. देवनागरी लिपि में लिखी जाने वाली प्रमुख भाषाओं का नामोल्लेख कीजिए

उत्तर:– देवनागरी लिपि में हिन्दी, संस्कृत, प्राकृत, मराठी, कोंकणी, नेपाली आदि भाषाएँ लिखी जाती हैं।

प्रश्न 10. शब्द किसे कहते हैं?

उत्तर:– वर्णों के सार्थक समूह को शब्द कहते हैं, जैसे-अ + म + र = अमर।

प्रश्न 11. व्याकरण की परिभाषा लिखिए।

उत्तर:– व्याकरण वह शास्त्र है, जो हमें किसी भाषा के शुद्ध रूप को लिखने तथा बोलने के नियमों का ज्ञान कराता है।

प्रश्न 12. लिखित भाषा से क्या आशय है ?

उत्तर:– जब उच्चरित ध्वनि संकेतों को निश्चित चिह्नों द्वारा लिखकर अंकित किया जाता है, तो उसे लिखित भाषा कहते हैं।

प्रश्न 13. देवनागरी लिपि में मात्राओं का प्रयोग कब होता है ?

उत्तर:– स्वरों और व्यंजनों के संयोग के समय देवनागरी लिपि में मात्राओं का प्रयोग होता है।

प्रश्न 14. भाषा के किस रूप में समाज की संस्कृति, इतिहास तथा साहित्य सुरक्षित रहते हैं ?

उत्तर:– भाषा के लिखित रूप में समाज का इतिहास, संस्कृति तथा साहित्य आदि सुरक्षित रहते हैं।

प्रश्न 15. भारत की प्राचीन लिपियाँ कौन-कौन सी थीं?

उत्तर:– भारत की प्राचीन लिपियाँ-ब्राह्मी और खरोष्ठी थीं

प्रश्न 16. व्याकरण के अंतर्गत किन विषयों का अध्ययन होता है?

उत्तर:– व्याकरण के अंतर्गत भाषा के विविध

अंग-वर्ण, शब्द, पद, वाक्य से संबंधित विषय-सामग्री का अध्ययन होता है।

प्रश्न 17. शब्द और पद में मुख्य अंतर बताइये ।

उत्तर:– वर्णों के सार्थक समूह को शब्द कहते हैं, जबकि वाक्य में प्रयुक्त शब्द के व्यावहारिक रूपं अर्थात् विभक्ति-युक्त शब्द को पद कहते हैं।

प्रश्न 18. ‘वर्ण-विचार’ के अंतर्गत किसका अध्ययन किया जाता है ?

उत्तर:– वर्ण-विचार के अंतर्गत वर्णों से संबंधित उनके आकार, उच्चारण, वर्गीकरण तथा उनके मेल से शब्द -निर्माण-प्रक्रिया का अध्ययन किया जाता है।

प्रश्न 19. ‘देवनागरी लिपि’ का विकास भारत की किस प्राचीन लिपि से हुआ ?

उत्तर:– ‘देवनागरी लिपि’ का विकास भारत की ब्राह्मी लिपि से हुआ है।

प्रश्न 20. भाषा का प्रयोग किन कारणों से किया जाता है ?

उत्तर:– भाषा का प्रयोग निम्न कारणों से किया जाता है -1. भावों व विचारों की अभिव्यक्ति के लिए।

2. विचारों के आदान-प्रदान के लिए।

3. सूचना, संस्थागत, लेखा संबोधन तथा साहित्य संरक्षण आदि के लिए।

प्रश्न 21. भाषा के रूप कौन-कौन से हैं? संक्षिप्त परिचय दीजिए।

उत्तर:– भाषा के दो रूप हैं- मौखिक और लिखित । संक्षिप्त परिचय इस प्रकार है-

  1. मौखिक भाषा- जब मानव अपने विचारों को बोलकर व्यक्त करता है, तो वह भाषा का मौखिक रूप कहलाता है। यह भाषा का मूल रूप है जो परिवर्तनशील होता है।
  2. लिखित भाषा – जब मानव अपने भावों व विचारों को लिखकर व्यक्त करता है, तो वह भाषा का लिखित रूप कहलाता है। इसमें ध्वनि-चिह्नों का प्रयोग होता है। यह भाषा का स्थायी रूप है।

प्रश्न 22. मौखिक व लिखित भाषा रूप में अंतर स्पष्ट कीजिए।

उत्तर:– मौखिक व लिखित भाषा रूप में निम्न अंतर हैं-       1.  मौखिक रूप में भाषा बोलकर व्यक्त होती है,

जबकि लिखित रूप में लिखकर प्रकट होती है।

2. मौखिक भाषा स्वाभाविक होती है, जबकि लिखित व्याकरण द्वारा नियमित होती है।

3. मौखिक भाषा पर स्थानीय बोलियों का प्रभाव होता है, जबकि लिखित रूप पर नहीं ।

4. मौखिक भाषा परिवर्तनशील होती है, जबकि लिखित रूप में भाषा स्थिर होती है।

प्रश्न 23. भाषा की प्रमुख इकाइयों का परिचय दीजिए।

उत्तर:– भाषा की प्रमुख इकाइयाँ हैं-ध्वनि, वर्ण, शब्द, पद एवं वाक्य। परिचय इस प्रकार हैं-

1. ध्वनि – हमारे मुँह से निकलने वाली प्रत्येक स्वतंत्र आवाज ध्वनि है।

2. वर्ण – यह भाषा की सबसे छोटी इकाई है, जिसके और टुकड़े नहीं हो सकतें। क्, च्, ट् आदि वर्ण हैं।

3. शब्द – वर्णों के सार्थक समूह को शब्द कहते हैं, जैसे-क + म + ल + = कमल।

4. पद-विभक्तियुक्त शब्द पद कहलाता है। वाक्य में पद ही प्रयुक्त होकर अर्थ प्रदान करते हैं।

5. वाक्य- शब्दों के मेल से जब एक पूर्ण

प्रश्न 24. खड़ी बोली हिन्दी ने अपने शब्द भण्डार का विकास किस प्रकार किया है?

उत्तर:- खड़ी बोली हिन्दी ने संस्कृत से पारिभाषिक शब्द लेकर एवं उर्दू, अँग्रेजी तथा अन्य भारतीय

भाषाओं से प्रचलित शब्दों को अपनाकर अपने शब्द भण्डार को विकसित किया है।

प्रश्न 25. हिन्दी व्याकरण शास्त्र के बारे में संक्षेप में लिखिए।

उत्तर हिन्दी का व्याकरण शास्त्र एक व्यवस्थित शास्त्र है। जिसमें संस्कृत व्याकरण तथा अंग्रेजी व्याकरण के

साथ ही हिन्दी भाषा की निजी विशेषताएँ भी सम्मिलित हैं।

read more

You Might Also Like

Hindi Class 12th Chapter 14 पहलवान की ढोलक Question & Answer

Hindi Vitan Class 12th Chapter 3 अतीत में दबे पॉव Question & Answer

Shabd Shakti Hindi Aroh Important Questions Bank

Class 12 Hindi Aroh Chapter 18 श्रम-विभाजन और जाति-प्रथा

Rbse Class 12 Hindi Bhasha Vayakarn

TAGGED:BhashaClass 12 Hindi VyakaranLeepiVyakarn
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link
Previous Article Bhasha Rbse Class 12 Hindi Bhasha Vayakarn
Next Article Vyakarn,Bhasha,leepi Rbse Class 12 Hindi Aniwaray Vyakaran,Bhasha

Follow US

Find US on Social Medias
2.7kLike
547Follow
1.9kSubscribe
1.2kFollow
Also Read

Rajasthan Pension Yearly Verification 2026 : 31 जनवरी तक नहीं किया सत्यापन रुक जाएगी पेंशन, यहां देखें पुरी जानकारी

Rajasthan Free Tablet Yojana 2026: नई लिस्ट जारी! इन छात्रों को मिलेंगे ₹18,000 वाले फ्री टेबलेट
Big Updates 2026: राजस्थान jan-aadhaar-kyc-update की नई डेडलाइन! नहीं किया यह काम तो बंद हो जाएगा राशन और पेंशन, अभी देखें लिस्ट
Class 10 Sanskrit Important Questions 2025 (With Answers) – रट लो ये प्रश्न!
RRB NTPC Admit Card 2025: Sarkari Result Link, Release Date, Official Download & CBT 1 Details

Find Us on Socials

Follow US
© SanskritDharaVahni. All Rights Reserved.
  • Home
  • NCERT Books
  • Half Yearly Exam
  • Syllabus
  • Web Story
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?