Sanskrit Dhara VahiniSanskrit Dhara VahiniSanskrit Dhara Vahini
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • Class 12
  • Class 11
  • Class 10
  • Class 9
  • Class 8
  • Class 7
  • Class 6
  • Class 1-5
  • Grammar
    • Hindi Grammar
    • English Grammar
    • Sanskrit Vyakaran
  • Free Notes
Reading: कक्षा 6 विज्ञान पाठ 2 वस्तुओं के समूह बनाना – एनसीईआरटी समाधान
Share
Sanskrit Dhara VahiniSanskrit Dhara Vahini
Font ResizerAa
  • Home
  • Class 12
  • Class 11
  • Class 10
  • Class 9
  • Class 8
  • Class 7
  • Class 6
  • Class 1-5
  • Grammar
  • Free Notes
Search Class notes, paper ,important question..
  • Classes
    • Class 12
    • Class 11
    • Class 10
    • Class 9
    • Class 8
  • Grammar
    • English Grammar
    • Hindi Vyakaran
    • Sanskrit Vyakaran
  • Latest News
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Sanskrit Dhara Vahini > Class 6 > Class 6 science > कक्षा 6 विज्ञान पाठ 2 वस्तुओं के समूह बनाना – एनसीईआरटी समाधान
Class 6Class 6 science

कक्षा 6 विज्ञान पाठ 2 वस्तुओं के समूह बनाना – एनसीईआरटी समाधान

1
Share
6 Min Read
SHARE

NCERT Solutions for कक्षा 6 विज्ञान पाठ 2 वस्तुओं के समूह बनाना

इस पोस्ट में हमने कक्षा 6 विज्ञान पाठ 2 वस्तुओं के समूह बनाना NCERT Solutions सरल में हमने सम्पूर्ण अभ्यास प्रश्न को सरल भाषा में लिखा गया है। हमने NCERT Solutions for Class 6 Science Chapter अध्याय 2 वस्तुओं के समूह बनाना के Questions and Answer बताएं है। इसमें NCERT Class 6th Science Chapter अध्याय 2 वस्तुओं के समूह बनाना Notes लिखें है जो इसके नीचे दिए गए हैं।

  • chapter 1 भोजन के घटक

पदार्थों के प्रकार

पारदर्शी पदार्थ-ऐसे पदार्थ अथवा सामग्रियाँ जिनके पार वस्तुओं को आसानी से देखा जा सकता है, पारदर्शी पदार्थ कहलाते हैं। जैसे-काँच, जल, वायु तथा कुछ प्लास्टिक की वस्तुएँ।

कक्षा 6 विज्ञान पाठ 2

अपारदर्शी पदार्थ-ऐसे पदार्थ, जिनके पार देखना | संभव नहीं होता है, अपारदर्शी पदार्थ कहलाते हैं। जैसे- बंद लकड़ी के बॉक्स, गत्ते के डिब्बे, धातु के पात्र आदि।

पारभासी पदार्थ-ऐसे पदार्थ, जिनसे पदार्थों को देखा तो जा सकता है, परन्तु पूर्णतः स्पष्ट नहीं, पारभासी पदार्थ कहलाते हैं। जैसे-बटर पेपर, एक्स-रे प्लेट आदि ।

पदार्थों के प्रमुख गुण

दिखावट-विभिन्न पदार्थों की दिखावट भिन्न- भिन्न होती है। कुछ पदार्थों में एक प्रकार की द्युति (चमक) पाई जाती है, ये प्राय: धातु होते हैं। कुछ पदार्थ द्युतिहीन होते हैं।

कठोरता एवं कोमलता-कुछ पदार्थ कठोर होते हैं, जैसे-लकड़ी। जबकि कुछ पदार्थ कोमल होते हैं, जैसे-रुई व स्पंज ।

विलेयता-कुछ पदार्थ जल में विलेय होते हैं, जैसे चीनी तथा नमक। जबकि कुछ पदार्थ जल में अविलेय होते हैं, जैसे-रेत, लकड़ी का बुरादा ।

पारदर्शिता-कुछ पदार्थों में पारदर्शिता का गुण भी पाया जाता है। काँच, जल, वायु तथा कुछ प्लास्टिक पारदर्शी पदार्थों के उदाहरण हैं। लकड़ी, गत्ता, धातुएँ अपारदर्शी पदार्थ हैं। बटर पेपर, तैलीय धब्बे वाला कागज, एक्सरे शीट आदि पारभासी पदार्थ हैं।

परीक्षा उपयोग महत्वपूर्ण प्रश्न

प्रश्न 1. पानी में विलेय होने वाले पदार्थ कौन कौनसे हैं?

नमक, शक्कर, नींबू का रस आदि।

प्रश्न 2. ऐसी वस्तुओं के नाम बताइए जिसके आर-पार देखा जाता है?

कांच, जल, वायु और कुछ प्लास्टिक पारदर्शी होती है।

प्रश्न 3. कोमल पदार्थ किसे कहते हैं?

ऐसे पदार्थ जिन्हें आसानी से संपीड़ित किया जा सकता है, उसे कोमल पदार्थ कहते हैं।

प्रश्न 4. कठोर पदार्थ किसे कहते हैं?

ऐसे पदार्थ जिन्हें आसानी से संपीड़ित नहीं किया जा सकता है, उसे कठोर पदार्थ कहते हैं।

संपीडिता के गुण के आधार पर पदार्थों के प्रकार

दो प्रकार

  1. कोमल पदार्थ-ऐसे पदार्थ जिन्हें आसानी से संपीड़ित किया जा सकता है, कोमल पदार्थ कहलाते हैं। उदाहरण-रूई, स्पंज, रबड़ आदि ।
  2. कठोर पदार्थ-ऐसे पदार्थ जिन्हें आसानी से संपीडित नहीं किया जा सकता, कठोर पदार्थ कहलाते हैं। उदाहरण- लकड़ी, पत्थर, धातुएँ आदि ।

विलेय तथा अविलेय पदार्थों में अन्तर

विलेय पदार्थअविलेय पदार्थ
जो पदार्थ द्रव मे घोलने पर पूरी तरह घुल जाते है, वे विलेय पदार्थ कहलाते हैं।जो पदार्थ किसी भी प्रकार के द्रव मे नही घुलते है, वे अविलेय पदार्थ कहलाते हैं।
नमक, चीनी, सिरका, नींबू का रस आदि विलेय पदार्थ है।बालू, चाक पाउडर, लकड़ी का बुरादा आदि।

पाठ्यपुस्तक के प्रश्न

प्रश्न 1. लकड़ी से बनाई जा सकने वाली पाँच वस्तुओं के नाम लिखिए।
उत्तर-लकड़ी से बनाई जा सकने वाली वस्तुएँ- बल्ला, मेज, कुर्सी, दरवाजा, पलंग।

प्रश्न 2. निम्नलिखित में से चमकदार पदार्थों का चयन कीजिए- काँच की प्याली, प्लास्टिक का खिलौना, स्टील का चम्मच, सूती कमीज।
उत्तर-काँच की प्याली और स्टील का चम्मच।

प्रश्न 3. निम्नलिखित वस्तुओं का मिलान उन पदार्थों से कीजिए, जिनसे उन्हें बनाया जा सकता है। याद रखिए कोई वस्तु एक से अधिक पदार्थों से भी मिलकर बनी हो सकती है तथा किसी दिए गए पदार्थ का उपयोग बहुत-सी वस्तुओं को बनाने में भी किया जा सकता है।

वस्तुएंपदार्थ
पुस्तककांच
गिलासलकड़ी
कुर्सीकागज
खिलौनाचमड़ा
जूतेप्लास्टिक

(i) पुस्तक कागज ।
(ii) गिलास – काँच, लकड़ी, प्लास्टिक ।
(iii) कुर्सी – लकड़ी, प्लास्टिक ।
(iv) खिलौना – काँच, लकड़ी, कागज, चमड़ा, प्लास्टिक ।
(v) जूते – चमड़ा, प्लास्टिक ।

प्रश्न 4. नीचे दिए गए कथन सत्य हैं अथवा असत्य । इसका उल्लेख कीजिए-
(क) पत्थर पारदर्शी होता है जबकि काँच अपारदर्शी होता है। (असत्य)
(ख) नोटबुक में द्युति होती है जबकि रबड़ (इरेज़र )
में नहीं होती। (असत्य)
(ग) चाक जल में विलीन हो जाता है। (असत्य)
(घ) लकड़ी का टुकड़ा जल पर तैरता है। (सत्य)
(ङ) चीनी जल में विलीन नहीं होती । (असत्य)
(च) तेल जल के साथ मिश्रणीय है। (असत्य)
(छ) बालू (रेत) जल में निःसादित हो जाता है। (सत्य)
(ज) सिरका जल में विलीन हो जाता है। (सत्य)

प्रश्न 5. नीचे कुछ वस्तुओं तथा पदार्थों के नाम दिए गए हैं- जल, बॉस्केट बाल, संतरा, चीनी, ग्लोब, सेब तथा मिट्टी का घड़ा। इनको इस प्रकार समूहित कीजिए-
(क) गोल आकृति तथा अन्य आकृतियाँ
(ख) खाद्य तथा अखाद्य ।

उत्तर- (क) गोल आकृतियाँ-बास्केट बॉल, संतरा, ग्लोब, मिट्टी का घड़ा। अन्य आकृतियाँ-सेब, चीनी।
(ख) खाद्य-जल, संतरा, चीनी, सेब। अखाद्य-बास्केट बॉल, ग्लोब, मिट्टी का घड़ा।

प्रश्न 6. जल में तैरने वाली जिन वस्तुओं को आप जानते हैं उनकी सूची बनाइए। जाँच कीजिए और देखिए कि क्या वे तेल अथवा मिट्टी के तेल पर तैरती हैं।
उत्तर-जल में तैरने वाली वस्तुएँ-
कागज की नाव, सूखी पत्तियाँ, लकड़ी का टुकड़ा, पंख, गुब्बारा, फुटबॉल, प्लास्टिक की बॉल, थर्मोकॉल, माचिस की तीली, नाव आदि।

प्रश्न 7. निम्नलिखित में समूह में मेल न खाने वाला ज्ञात कीजिए-
(क) कुर्सी, पलंग, मेज, बच्चा, अलमारी = कुर्सी
(ख) गुलाब, चमेली, नाव, गेंदा, कमल = नाव
(ग) ऐलुमिनियम, आयरन, ताँबा, चाँदी, रेत = रेत
(घ) चीनी, नमक, रेत, कॉपर सल्फेट = रेत

You Might Also Like

Class 6 Hindi Chapter 2 बचपन (Bachpan) Solutions

Ncert Solutions Class 6 Sanskrit Chapter 1 शब्दपरिचय 1 Hindi Translation

Class 6 Hindi Chapter 3 नादान दोस्त Question & Answer

Class 6 Hindi Chapter 4 चाँद से थोड़ी-सी गप्पें प्रश्न उत्तर

RBSC Class 6 Sanskrit Book Chapter

TAGGED:NCERT Class 6th Science Chapter अध्याय 2NCERT Solutions for Class 6 Science Chapter अध्याय 2 वस्तुओं के समूह बनाना
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link
Previous Article कक्षा 6 विज्ञान अध्याय 1 भोजन के घटक – एनसीईआरटी समाधान
Next Article भीनमाल का इतिहास | History of Bhinmal

Follow US

Find US on Social Medias
2.7k Like
547 Follow
1.9k Subscribe
1.2k Follow
Also Read
RRB NTPC Admit Card 2025

RRB NTPC Admit Card 2025: Sarkari Result Link, Release Date, Official Download & CBT 1 Details

RBSE Class 10 download 5 years old paper
राजस्थान बोर्ड कक्षा 11वी की अर्धवार्षिक परीक्षा का टाइम टेबल जारी 2024, RBSE 11th Class Time Table 2024: यहां से डाउनलोड करें
RBSE Class 11th Time Table Download 2024,जिलेवार कक्षा 11वीं वार्षिक परीक्षा समय सारणी डाउनलोड करें-
NEET MDS Results 2024 Download Check scorecard, नीट एमडीएस का रिजल्ट इस तारीख को होगा जारी

Find Us on Socials

Follow US
© SanskritDharaVahni. All Rights Reserved.
  • Home
  • NCERT Books
  • Half Yearly Exam
  • Syllabus
  • Web Story
  • Latest News
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account