Rajasthan Pension Yearly Verification 2026: राजस्थान के सभी बुढ़े, विधवा औरतों और विकलांग भाइयों-बहनों के लिए यह सबसे मोटी जानकारी है। जो भाई बहन सामाजिक सुरक्षा पेंशन का फायदा ले रहे हैं। उनके लिए वार्षिक भौतिक सत्यापन करवाना बहुत ही जरूरी होता है। आपने ने समय रहते सत्यापन नहीं करवाया तो पेंशन रुक जाएगी।

Rajasthan Pension Yearly Verification 2026 सत्यापन क्यों है जरूरी?
राजस्थान सरकार प्रत्येक साल जनवरी महीने तक यह पता करती है कि पेंशन प्राप्त करने वाला व्यक्ति जीवित है और अभी भी पात्रता की शर्तों को पूरा करता है। इसे “भौतिक सत्यापन” कहा जाता है। जो व्यक्ति इस काम को आज ही नहीं करवाता है तो भविष्य में उसे पेंशन मिलना बंद हो जाएगी।
| विभाग | सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग |
| योजना का नाम | सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना |
| क्या करना है ? | वार्षिक सत्यापन |
| अंतिम तिथि | 31 जनवरी 2026 |
| पेंशन राशि | 1250 |
| आधिकारिक वेबसाइट | rajssp.raj.nic.in |
घर बैठे मोबाइल से कैसे करें पेंशन Rajasthan Pension Yearly Verification 2026 KYC?
- अब बुजुर्गों को ई-मित्र के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है। इसे अपने घर बैठे ये काम कर सकते हैं।
- अपने मोबाइल में RAJSSP Mobile App डाउनलोड करें।
- अपना पीपीओ (PPO) नंबर दर्ज करें।
- Face Authentication का विकल्प चुनें।
- मोबाइल कैमरा के सामने चेहरा लाएं और पलकें झपकाएं।
- आपका सत्यापन सफलतापूर्वक हो जाएगा (यह सेवा पूरी तरह निशुल्क है)।
- अगर घर पर मोबाइल से नहीं हो तो अपने नजदीकी पंचायत के ई-मित्र केंद्र पर जाकर सत्यापन कर सकते हैं।
इन लोगों को नहीं कराना होगा सत्यापन:
जिन भाइयों-बहनों ने दिसंबर 2025 में नई पेंशन शुरुआत की है, ऊनको सत्यापन नहीं करना है। यह सिर्फ पुराने पेंशनरों को ही सत्यापन करवाना है।
“फ्री टैबलेट योजना 2026 की नई लिस्ट यहाँ देखें”
FAQ
Q1: पेंशन सत्यापन की अंतिम तिथि क्या है?
उत्तर: फिलहाल विभाग ने 31 जनवरी 2026 तक का समय दिया है।
Q2: क्या सत्यापन के लिए जन आधार जरूरी है?
उत्तर: हाँ, आपका डाटा जन आधार से जुड़ा होना अनिवार्य है।
Q3: सत्यापन हुआ या नहीं, कैसे चेक करें?
उत्तर: आप RAJSSP पोर्टल पर ‘Beneficiary Report’ में जाकर अपना स्टेटस देख सकते हैं।