एनसीईआरटी समाधान कक्षा 7 विज्ञान अध्याय 11 प्रकाश || Class 7 science chapter 11 Questions Answer Solution
इस पोस्ट में हमने Class 7th विज्ञान अध्याय 11 प्रकाश NCERT Solutions सरल में हमने सम्पूर्ण अभ्यास प्रश्न को सरल भाषा में लिखा गया है। हमने NCERT Solutions for Class 7 Science Chapter अध्याय 11 प्रकाश के Questions and Answer बताएं है। इसमें NCERT Class 7th Science Chapter अध्याय 11 प्रकाश Notes लिखें है जो इसके नीचे दिए गए हैं।

NCERT Solutions for Class 7th Science Chapter 11 प्रकाश
1. | Class 7th All Subjects Solution |
2. | Class 7th Sanskrit Solution |
3. | Class 7th Hindi Solution |
4. | Class 7th English Solution |
5. | Class 7th Science Solution |
6. | Class 7th Maths Solution |
7. | Class 7th Social science Solution |
पाठ्यपुस्तक के अभ्यास प्रश्न
प्रश्न 1. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
(क) जिस प्रतिबिम्ब को पर्दे पर न प्राप्त किया जा सके, वह ……………….. कहलाता है।
(ख) यदि प्रतिबिम्ब सदैव आभासी तथा साइज में छोटा हो, तो यह किसी उत्तल …………………… द्वारा बना होगा।
(ग) यदि प्रतिबिम्ब सदैव बिम्ब के साइज का बने, तो दर्पण …..………… होगा।
(घ) जिस प्रतिबिम्ब को पर्दे पर प्राप्त किया जा सके, वह …………… प्रतिबिम्ब कहलाता है।
(च) अवतल …………… द्वारा बनाया गया प्रतिबिम्ब पर्दे पर प्राप्त नहीं किया जा सकता।
उत्तर- (क) आभासी प्रतिबिम्ब (ख) दर्पण (ग) समतल (घ) वास्तविक (च) लेंस।
प्रश्न 2. निम्नलिखित वक्तव्य ‘सत्य’ हैं अथवा ‘असत्य’-
(क) हम उत्तल दर्पण से आवर्धित तथा सीधा प्रतिबिम्ब प्राप्त कर सकते हैं।( असत्य )
(ख) अवतल लेंस सदैव आभासी प्रतिबिम्ब बनाता है। ( सत्य )
(ग) अवतल दर्पण से हम वास्तविक, आवर्धित तथा उल्टा प्रतिबिम्ब प्राप्त कर सकते हैं। ( सत्य )
(घ) वास्तविक प्रतिबिम्ब को पर्दे पर प्राप्त नहीं किया जा सकता। ( असत्य )
(च) अवतल दर्पण सदैव वास्तविक प्रतिबिम्ब बनाता है। ( असत्य )
प्रश्न 3. कॉलम-A में दिए गए शब्दों का मिलान कॉलम-B के एक अथवा अधिक कथनों से कीजिए
कॉलम-A | कॉलम-B |
(क) समतल दर्पण | (v) प्रतिबिंब सीधा तथा बिंब के साइज़ का प्रतिबिम्ब बनाता है। |
(ख) उत्तल दर्पण | (ii) अधिक क्षेत्र के दृश्य का प्रतिबिम्ब बना सकता है। |
(ग) उत्तल दर्पण | (i) आवर्धक लेंस की भाँति उपयोग होता है। |
(घ) अवत्तल दर्पण | (iii) दंत चिकित्सक दाँतों का आवर्धित प्रतिबिम्ब देखने के लिए उपयोग करते हैं। |
(च) अवत्तल दर्पण | (vi) सीधा तथा बिम्ब के साइज़ से छोटा प्रतिबिम्ब बनाता है। |
प्रश्न 4. समतल दर्पण द्वारा बने प्रतिबिम्ब के अभिलक्षण लिखिए।
उत्तर-समतल दर्पण द्वारा बने प्रतिबिम्ब के अभिलक्षण-
(i) समतल दर्पण में प्रतिबिम्ब दर्पण के पीछे बनता है।
(ii) प्रतिबिम्ब सीधा तथा बिम्ब के समान आमाप (साइज़) का होता है।
(iii) दर्पण से प्रतिबिम्ब की दूरी, दर्पण के सामने बिम्ब की दूरी के बराबर ही होती है।
(iv) यह आभासी होता है।
प्रश्न 5. अंग्रेजी या अन्य कोई भाषा, जिसका आपको ज्ञान है, की वर्णमाला के उन अक्षरों का पता लगाइए, जिनके समतल दर्पण में बने प्रतिबिम्ब बिल्कुल अक्षरों के सदृश्य लगते हैं। अपने परिणामों की विवेचना कीजिए।
उत्तर-अंग्रेजी वर्णमाला के ऐसे अक्षर हैं- A, H, I, M, O, T, U, V, W, X, Y
प्रश्न 6. आभासी प्रतिबिम्ब क्या होता है? कोई ऐसी स्थिति बताइए, जहाँ आभासी प्रतिबिम्ब बनता हो ।
उत्तर-(i) आभासी प्रतिबिम्ब-जिस प्रतिबिम्ब को पर्दे पर प्राप्त न किया जा सके, उसे आभासी प्रतिबिम्ब कहते हैं।
(ii) अवतल दर्पण के सामने रखे बिम्ब का आभासी प्रतिबिम्ब प्राप्त होता है।
प्रश्न 7. उत्तल तथा अवतल लेंसों में दो अंतर लिखिए। उत्तर-उत्तल तथा अवतल लेंसों में अन्तर-
उत्तल | अवतल |
(i) यह लेंस किनारों की अपेक्षा बीच में मोटे होते हैं। | (i) यह बीच की अपेक्षा किनारों पर मोटे होते हैं। |
(ii) यह वास्तविक प्रतिबिंब बना सकते हैं। | (ii) यह सदैव आभासी प्रतिबिंब बनाते हैं। |
प्रश्न 8. अवतल तथा उत्तल दर्पणों का एक-एक उपयोग लिखिए।
उत्तर-(i) अवतल दर्पण का उपयोग-दंत विशेषज्ञ इसका उपयोग दाँतों का बड़ा प्रतिबिम्ब देखने के लिए करते हैं।
(ii) उत्तल दर्पण का उपयोग-स्कूटर या कार जैसे वाहनों में पार्श्व दर्पणों (साइड मिरर) में पीछे के अपेक्षाकृत अधिक क्षेत्र के वाहनों को देखने के लिए इसका उपयोग किया जाता है।
प्रश्न 9. किस प्रकार का दर्पण वास्तविक प्रतिबिंब बना सकता है?
उत्तर-अवतल दर्पण वास्तविक प्रतिबिंब बना सकता है।
प्रश्न 10. किस प्रकार का लेंस सदैव आभासी प्रतिबिंब बनाता है?
उत्तर-अवतल लेंस सदैव आभासी प्रतिबिंब बनाता है।
प्रश्न 11. बिंब से बड़े साइज का आभासी प्रतिबिम्ब बनाया जा सकता है?
(i) अवतल लेंस द्वारा
(ii) अवतल दर्पण द्वारा
(iii) उत्तल दर्पण द्वारा
(iv) समतल दर्पण द्वारा
उत्तर-(ii)
प्रश्न 12. डेविड अपने प्रतिबिंब को समतल दर्पण में देख रहा है। दर्पण तथा उसके प्रतिबिम्ब के बीच की दूरी 4 m है। यदि वह दर्पण की ओर 1m चलता है, तो डेविड तथा उसके प्रतिबिम्ब के बीच की दूरी होगी-
(i) 3 m
(ii) 5 m
(iii) 6 m
(iv) 8 m
उत्तर-(iii)
प्रश्न 13. एक कार का पश्च दृश्य दर्पण समतल दर्पण है। ड्राइवर अपनी कार को 2 m/s की चाल से ‘बैक’ करते समय पश्च दृश्य दर्पण में अपनी कार के पीछे खड़े ( पार्क किए हुए) किसी ट्रक का प्रतिबिंब देखता है। ड्राइवर को ट्रक का प्रतिबिंब जिस चाल से अपनी ओर आता प्रतीत होगा, वह है-
(i) 1 m/s
(ii) 2 m/s
(iii) 4 m/s
(iv) 8 m/s
उत्तर-(iii)