Class 7th Science Chapter 9 गति एवं समय NCERT Solutions
इस पोस्ट में हमने Class 7th विज्ञान पाठ 9 गति एवं समय NCERT Solutions सरल में हमने सम्पूर्ण अभ्यास प्रश्न को सरल भाषा में लिखा गया है। हमने NCERT Solutions for Class 7 Science Chapter 9 गति एवं समय के Questions and Answer बताएं है। इसमें NCERT Class 7th Science Chapter 9 गति एवं समय Notes लिखें है जो इसके नीचे दिए गए हैं।

1. | Class 7th All Subjects Solution |
2. | Class 7th Sanskrit Solution |
3. | Class 7th Hindi Solution |
4. | Class 7th English Solution |
5. | Class 7th Science Solution |
6. | Class 7th Maths Solution |
7. | Class 7th Social science Solution |
पाठगत प्रश्न
प्रश्न 1. एक दिन में कितने सेकंड तथा एक वर्ष में कितने घंटे होते हैं?
उत्तर-(1) एक दिन में सेकंड- 24 x 60 x 60 – 86,400 सेकंड
(ii) एक वर्ष में घंटे – 365 × 24 = 8760 घंटे
पृष्ठ 102
प्रश्न 2. जब लोलक वाली घड़ियाँ नहीं थीं, तब समय कैसे मापा जाता था?
उत्तर-जब लोलक वाली घड़ियाँ प्रचलित नहीं थीं, तब संसार के विभिन्न भागों में समय मापन के लिए धूपघड़ी, जल-घड़ी, रेत-घड़ी जैसी युक्तियों का उपयोग किया जाता था।
पृष्ठ 104
प्रश्न 3. क्या कोई ऐसी युक्ति है, जो चाल मापती है?
उत्तर-हाँ, चाल को चालमापी (स्पीडोमीटर) से माप सकते हैं।
पाठ्यपुस्तक के प्रश्न
प्रश्न 1. निम्नलिखित गतियों का वर्गीकरण सरल रेखा के अनुदिश, वर्तुल तथा दोलन गति में कीजिए-
(क) दौड़ते समय आपके हाथों की गति
(ख) सीधी सड़क पर गाड़ी को खींचते घोड़े की गति
(ग) ‘मैरी गो राउंड’ झूले में बच्चे की गति
(घ) ‘सी-सॉ’ झूले पर बच्चे की गति
(च) विद्युत घंटी के हथौड़े की गति
(छ) सीधे पुल पर रेलगाड़ी की गति
उत्तर-(क) दोलन गति (ख) सरल रेखा के अनुदिश गति (ग) वर्तुल गति (घ) दोलन गति (च) दोलन गति
(छ) सरल रेखा के अनुदिश ।
प्रश्न 2. निम्नलिखित में कौन-सा कथन सही नहीं है?
(क) समय का मूल मात्रक सेकण्ड है।
(ख) प्रत्येक वस्तु नियत चाल से गति करती है।
(ग) दो शहरों के बीच की दूरियाँ किलोमीटर में मापी जाती हैं।
(घ) किसी दिए गए लोलक का आवर्तकाल नियत नहीं होता।
(च) रेलगाड़ी की चाल m/h में व्यक्त की जाती है।
उत्तर-कथन (ख), (घ) और (च)
प्रश्न 3. कोई सरल लोलक 20 दोलन पूरे करने में 32 s लेता है। लोलक का आवर्तकाल क्या है?
उत्तर- : 20 दोलन में लगा समय = 32 s
1 दोलन में लगा समय = 32s÷20 = 1.6 s
अतः लोलक का आवर्तकाल = 1.6 s
प्रश्न 4. दो स्टेशनों के बीच की दूरी 240 km है। कोई रेलगाड़ी इस दूरी को तय करने में 4 घंटे लेती है। रेलगाड़ी की चाल परिकलित कीजिए।
उत्तर-: चाल = दूरी/समय
यहाँ दूरी = 240 km
समय = 4 घंटे
अतः चाल = 240 km/4 घंटे = 60 km/h
अतः रेलगाड़ी की चाल 60 km/h होगी।
प्रश्न 5. किसी कार के पथमापी का 08 : 30 AM पर पाठ्यांक 57321.0 km है। यदि 08:50 AM पर पथमापी का पाठ्यांक परिवर्तित होकर 57336.0 km हो जाता है, तो कार द्वारा चली गयी दूरी कितनी है? कार की चाल km/min में परिकलित कीजिए। इस चाल को km/h में भी व्यक्त कीजिए।
उत्तर-कार के पथमापी का 8:30 AM पर पाठ्यांक = 57321.0 km
पथमापी का 8 : 50 AM पर पाठ्यांक = 57336.0 km
(i) अत: कार द्वारा चली गई दूरी = 57336.0 km – 57321.0 km = 15.0 km
(ii) km/min में चाल- कार द्वारा दूरी तय करने में लिया गया समय = 8:50 AM – 8:30 AM = 20 min अत: चाल = 15km/20 min = 0.75 km/min
(iii) km/h में चाल- 1 min = 1/60h
अतः चाल = 0.75km 1/60h = 0.75 x 60 km/h अतः कार की चाल = 45 km/h
प्रश्न 6. सलमा अपने घर से साइकिल पर विद्यालय पहुँचने में 15 मिनट लेती है। यदि साइकिल की चाल 2 m/s है, तो घर से विद्यालय की दूरी परिकलित कीजिए।
उत्तर- साइकिल की चाल = 2 m/s
विद्यालय पहुँचने में लगा समय = 15 मिनट = 15 x 60s = 900s
: दूरी = चाल × समय
= 2 m/s x 900s = 1800m या 1800/1000 km
अतः घर से विद्यालय की दूरी = 1800/1000 km = 1.8 km
प्रश्न 7. निम्नलिखित स्थितियों में गति के दूरी-समय ग्राफ की आकृति दर्शाइए-