Sanskrit Dhara VahiniSanskrit Dhara VahiniSanskrit Dhara Vahini
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • Class 12
  • Class 11
  • Class 10
  • Class 9
  • Class 8
  • Class 7
  • Class 6
  • Class 1-5
  • Grammar
    • Hindi Grammar
    • English Grammar
    • Sanskrit Vyakaran
  • Free Notes
Reading: NCERT Solutions for Class 11th: Hindi Chapter 8 भारत माता (Bharat Mata)
Share
Sanskrit Dhara VahiniSanskrit Dhara Vahini
Font ResizerAa
  • Home
  • Class 12
  • Class 11
  • Class 10
  • Class 9
  • Class 8
  • Class 7
  • Class 6
  • Class 1-5
  • Grammar
  • Free Notes
Search Class notes, paper ,important question..
  • Classes
    • Class 12
    • Class 11
    • Class 10
    • Class 9
    • Class 8
  • Grammar
    • English Grammar
    • Hindi Vyakaran
    • Sanskrit Vyakaran
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Sanskrit Dhara Vahini > Class 11 > Class 11 Hindi > Class 11 Hindi Aroh-Vitan > NCERT Solutions for Class 11th: Hindi Chapter 8 भारत माता (Bharat Mata)
Class 11Class 11 HindiClass 11 Hindi Aroh-Vitan

NCERT Solutions for Class 11th: Hindi Chapter 8 भारत माता (Bharat Mata)

Share
12 Min Read
SHARE

NCERT Solutions for Class 11th: Hindi Aroh Chapter 8 भारत माता Question and Answer

हम आपके लिए NCERT Solutions for Class 11th: पाठ 8 भारत माता हिंदी Aroh  Book के प्रश्न उत्तर लेकर आए हैं। यह आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि इससे आप जान सकते हैं कि इस कहानी का विषय क्या है। इसे पढ़कर आपको को मदद मिलेगी ताकि वे इस कहानी के बारे में अच्छी तरह से समझ सकें। इसके अलावा आप इस कहानी के अभ्यास प्रश्न भी पढ सकते हो।  Bharat Mata Summary of NCERT solutions for Class 11th Hindi Vasant Chapter 8.  

Class11th
SubjectHindi
BookNCERT
Chapter8
Chapter Nameभारत माता

पाठ्य पुस्तक के प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1. भारत की चर्चा नेहरू जी कब और किससे करते थे ? 

उत्तर– 

नेहरू जी को भारत भर में आयोजित सभाओं में बुलाया जाता था। जब वे इन सभाओं में जाते तो श्रोताओं से विशेषकर ग्रामीणों एवं किसानों से वे भारत की चर्चा करते, इस देश की आजादी की चर्चा करते, किसानों की समस्याओं की चर्चा करते थे।

प्रश्न 2. नेहरू जी भारत के सभी किसानों से कौन-सा प्रश्न बार-बार करते थे ?

उत्तर – 

नेहरू जी भारत के सभी किसानों से बार-बार यह प्रश्न पूछते थे कि : ‘भारत माता की जय’ का क्या तात्पर्य है ? यह भारत माता कौन है ? भारत माता के बारे में उनकी अवधारणा (विचार) क्या है? 

प्रश्न 3. दुनिया के बारे में किसानों को बताना नेहरू जी के लिए क्यों आसान था ? 

उत्तर-

निम्नलिखित वजहों से दुनिया के बारे में किसानों को बताना नेहरू जी के लिए आसान था—

(i) उनमें से अनेक लोग भारतीय प्राचीन महाकाव्यों; जैसे— रामायण, महाभारत तथा पुराणों की कथाओं से परिचित थे। अतः भारत के कोने-कोने से वाकिफ थे।

(ii) अनेक लोगों ने भारत के चारों कोनों में स्थित तीर्थों की यात्रा कर रखी थी। जिससे वे देश के बारे में बहुत कुछ पहले से जानते थे। 

(iii) प्रथम विश्वयुद्ध के दौरान अनेक देशी सैनिकों ने विदेशों में नौकरियाँ की थीं।

(iv) तीसरे दशक (1930) में छाई विश्वव्यापी आर्थिक मन्दी से भी किसान परिचित थे।

प्रश्न 4. किसान सामान्यतः भारत माता का क्या अर्थ लेते थे ? 

उत्तर– 

सामान्यतः किसान के लिए भारत माता का अर्थ है-भारत की धरती।

प्रश्न 5. भारत माता के प्रति नेहरू जी की क्या अवधारणा थी ?

उत्तर- 

जवाहरलाल नेहरू जी के अनुसार भारत की धरती, पहाड़, जंगल, खेत, नदी, पेड़ तथा यहाँ निवास करने वाले करोड़ों लोग – सब भारत माता के अंग हैं। प्रश्न 6. आजादी से पूर्व किसानों को किन समस्याओं का सामना करना पड़ता था ?

उत्तर–

आजादी से पूर्व भारत के किसानों को गरीबी, कर्ज, पूँजीपतियों के शिकंजे में फँसे रहना, जमींदारों के लगान एवं महाजन के सूद की चिन्ता, पुलिस के जुल्म और विदेशी शासन के अत्याचार जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता था ।

पाठ के आस-पास

प्रश्न 1. आजादी से पहले भारत-निर्माण को लेकर नेहरू के क्या सपने थे ? क्या आजादी के बाद वे साकार हुए ? 

उत्तर– 

आजादी से पहले नेहरू जी का यह सपना था कि आजादी के बाद भारत के किसानों की समस्याएँ दूर हो जाएँगी, जमींदारों से मुक्ति मिल जाएगी, महाजनों के सूद से मुक्ति मिलेगी, पूँजीपतियों के शिकंजे से वे छूट जाएँगे, पुलिस अत्याचार के वे शिकार नहीं होंगे।

आजादी के बाद ये सपने पूरी तरह सच नहीं हो सके। किसानों को जमींदारों से मुक्ति मिल चुकी है, ग्रामीण बैंकों की स्थापना से अब महाजनों के सूद से भी उनका बचाव एक सीमा तक हो सका है, किन्तु पुलिस अब भी उन पर जुल्म करती है, पूँजीपतियों के शिकंजे में वे अब भी फँसे हैं तथा खेती-किसानी में अभी भी उन्हें अनेक समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। इस प्रकार नेहरू जी के सपने आंशिक रूप में ही सच हुए हैं।

प्रश्न 2. भारत के विकास को लेकर आप क्या सपने देखते हैं ? 

उत्तर- 

भारत के विकास को लेकर मेरे सपने इस प्रकार हैं।

1. देश के हर नागरिक को रोजगार प्राप्त हो।

2. प्रत्येक नागरिक रोटी, कपड़ा, मकान की सुविधाएँ प्राप्त करने में सक्षम हो।

3. प्रत्येक नागरिक को अपने धर्म, अपने विचार की स्वतन्त्रता प्राप्त हो, किसी की आजादी पर कोई अकुंश न लगाया जाए।

4.शिक्षा, स्वास्थ्य एवं नागरिक सुविधाओं का विस्तार हो ।

5.भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन हो, सबके प्रति न्यायपूर्ण एवं

सम्मानपूर्ण व्यवहार हो ।

6.भारत हर दृष्टि से सुखी, समृद्ध शक्तिशाली एवं विकसित राष्ट्र बने।

7. भारत की पहचान एक प्रभुत्वसंपन्न, सशक्त, विकसित, लोकतन्त्र के रूप में हो तथा विश्वभर में उसकी धाक हो।

प्रश्न 3. आपकी दृष्टि में भारत माता और हिन्दुस्तान की क्या संकल्पना है ? बताइए।

उत्तर- 

‘भारत माता’ का तात्पर्य यहाँ की भूमि, जनता और संस्कृति से है। यहाँ की धरती, पर्वत, नदियाँ, वन, खेत, लोग, संस्कृति मिलकर भारत माता की कल्पना को साकार करते हैं। हिन्दुस्तान एक राष्ट्र है, जिसकी भौगोलिक सीमाएँ हैं, जिसमें विविधता में एकता है, अपनी संस्कृति है तथा यहाँ के लोगों की अपनी पहचान है।

प्रश्न 4. वर्तमान समय में किसानों की स्थिति किस सीमा तक बदली है ? चर्चा कर लिखिए।

उत्तर- 

अनेक प्रदेशों में अब किसान अपनी जमीन का मालिक है।जमींदारी प्रथा में जमींदार ही खेती का मालिक होता था। पहले किसान महाजनों से कर्ज लेकर व्याज की मोटी रकम चुकाता था, किन्तु अब सरकारी बैंक तथा ग्रामीण बैंक कम ब्याज पर तथा आसान शर्तों पर किसानों को ऋण उपलब्ध कराते हैं। सिंचाई के साधनों में वृद्धि, कीटनाशकों के प्रयोग एवं खेती में उन्नतशील बीजों एवं मशीनों के प्रयोग से कृषि पैदावार बढ़ी है. तथा किसानों की हालत सुधरी है। यद्यपि कुछ स्थलों पर छोटे किसानों की दशा अब भी सोचनीय है।

प्रश्न 5. आजादी से पूर्व अनेक नारे प्रचलित थे। किन्हीं दस नारों का संकलन करें तथा इनके सन्दर्भ भी लिखें।

उत्तर 

स्वतन्त्रता हमारा जन्म – बालगंगाधर तिलक सिद्ध अधिकार है।

2. अंग्रेजो भारत छोड़ो – महात्मा गाँधी सुभाषचन्द्र बोस

3. तुम मुझे खून दो मैं – तुम्हें आजादी दूंगा।

4. जय हिन्द – सुभाषचन्द्र बोस 

5. करो या मरो – गाँधी जी

6. विजयी विश्व तिरंगा  प्यारा झण्डा ऊँचा रहे हमारा – श्यामलाल पार्षद

7. हिन्दी, हिन्दू,हिन्दुस्तान – प्रतापनारायण मिश्र

8. हिन्दू-मुस्लिम-सिक्ख – ईसाई आपस में हैं भाई-भाई – एकता का नारा

9. इन्कलाब जिन्दाबाद – क्रान्ति का आह्वान करने वाला नारा

10. भारत माता की जय – हर सभा में बोला जाता था।

भाषा की बात

प्रश्न 1. नीचे दिए गए वाक्यों का पाठ के सन्दर्भ में अर्थ लिखिए-दक्खिन, पच्छिम, यक-साँ, एक जुज, ढढ्ढे

       शब्द                               अर्थ

1. दक्खिन – दक्षिण भारत (आन्ध्र, तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल)

2. पच्छिम – पश्चिमी भारत (गुजरात, राजस्थान,

महाराष्ट्र)

3. यक-साँ – एक समान

4. एक जुज – एक अंश (एक हिस्सा)

5. ढढ्ढे – बोझ ।

2. नीचे दिए संज्ञा शब्दों के विशेषण रूप लिखि- आजादी, चमक, हिन्दुस्तान, विदेश, सरकार, यात्रा,

पुराण, भारत ।

उत्तर 

संज्ञा शब्द                 निर्मित विशेषण

1.आजादी                   आजाद

2. चमक                     चमकीला

3.हिन्दुस्तान                 हिन्दुस्तानी

4. विदेश                     विदेशी

5. सरकार                    सरकारी

6. यात्रा                        यात्री

7. पुराण                      पौराणिक

8. भारत                       भारतीय

बोधात्मक प्रश्न

प्रश्न 1. प्राचीन महाकाव्यों एवं पुराणों के ज्ञान ने लोगों को क्या लाभ पहुँचाया है ?

उत्तर- 

भारत के अनेक लोगों को रामायण, महाभारत एवं पुराणों की कथा-कहानियों की जानकारी है। इनमें वर्णित महापुरुषों, नगरों के बारे में उन्होंने सुना-मथुरा, वाराणसी, इन्द्रप्रस्थ, विदिशा, कुरुक्षेत्र, कपिलवस्तु, अंग, अयोध्या, मिथिला आदि प्राचीन नगरों के बारे में वे जानते हैं। इससे लोगों को भारत के विभिन्न स्थानों की तथा वहाँ की संस्कृति की जानकारी मिली है। वे उनसे आन्तरिक रूप से स्वयं को जुड़ा हुआ अनुभव करते हैं।

प्रश्न 2. नेहरू जी ने जलसों में किसानों को किसके बारे में बताना प्रारम्भ किया ? और क्यों ?

उत्तर-

देशभर में आयोजित किए जाने वाले जलसों (समारोहों) में नेहरू जी ने किसानों एवं ग्रामीणों को ‘भारत’ एवं ‘भारत माता की जय’ के बारे में बताना प्रारम्भ किया। इससे लोगों में देश-भक्ति एवं स्वराज्य की भावना विकसित हुई।

प्रश्न 3. भारत के हर क्षेत्र के किसान नेहरू जी से एक जैसे सवाल क्यों करते थे ?

उत्तर- 

नेहरू जी भारत में उत्तर से दक्षिण और पूरब से पश्चिम तक आयोजित होने वाले जलसों (सभाओं) में भाग लेते और सब जगह के किसान उनसे एक जैसे सवाल करते, क्योंकि उनकी तकलीफें एक समान थीं—पूँजीपतियों के शिकंजे, महाजनों एवं सूदखोरों द्वारा उनका शोषण, जमींदार का कड़ा लगान एवं पुलिस के जुल्म और इन सबका कारण था- विदेशी शासन।

प्रश्न 4. नेहरू जी अपनी बातचीत में किन देशों का जिक्र लोगों से करते थे ?

उत्तर- 

नेहरू जी अपनी बातचीत में चीन, स्पेन, अबीसीनिया, मध्य यूरोप के देशों, मिस्त्र और पश्चिम एशिया में होने वाली कशमकशों का जिक्र करते, साथ ही वे लोगों को सोवियत रूस में होने वाले परिवर्तनों एवं अमरीका में होने वाली तरक्की के बारे में भी बताते थे।

👉 इन्हें भी पढ़ें

  • नमक का दारोगा पाठ 1 सोल्यूशन
  • मियां नसीरुद्दीन पाठ 2 सोल्यूशन
  • अपू के साथ ढाई साल पाठ 3 सोल्यूशन
  • विदाई संभाषण पाठ 4 सोल्यूशन
  • गलता लोहा पाठ 5 सोल्यूशन
  • रजनी पाठ 6 सोल्यूशन
  • जामुन का पेड़ पाठ 7 सोल्यूशन

You Might Also Like

NCERT Solutions for Class 11th: हिंदी पाठ 6-रजनी

NCERT Solutions Class 11 Hindi Aroh Chapter 2 मियां नसीरुद्दीन

NCERT Solutions Class 11th: Aroh Chapter 4 विदाई संभाषण Questions Answers

Class 11 Hindi Aroh Chapter 1 नमक का दारोगा (Namak Ka Daroga )

NCERT Class 11 Chapter 3 अपू के साथ ढाई साल Question Answer

TAGGED:Bharat Mata Summary class 11thClass 11 Hindi chapter 8 Solution for PdfClass 11 Hindi chapter 8 भारत माताNCERT Solutions for Class 11th: Hindi Aroh Chapter 8 भारत माता Question and AnswerNCERT Solutions for Class 11th: Hindi Chapter 8 भारत माताभारत माता पाठ 8 कक्षा 11
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link
Previous Article NCERT Solutions for Class 11th: Hindi lesson 7 जामुन का पेड़ (Jamun ka ped)
Next Article ल्हासा की ओर NCERT Solutions for Class 9th: पाठ 2 ल्हासा की ओर हिंदी

Follow US

Find US on Social Medias
2.7kLike
547Follow
1.9kSubscribe
1.2kFollow
Also Read

Rajasthan Pension Yearly Verification 2026 : 31 जनवरी तक नहीं किया सत्यापन रुक जाएगी पेंशन, यहां देखें पुरी जानकारी

Rajasthan Free Tablet Yojana 2026: नई लिस्ट जारी! इन छात्रों को मिलेंगे ₹18,000 वाले फ्री टेबलेट
Big Updates 2026: राजस्थान jan-aadhaar-kyc-update की नई डेडलाइन! नहीं किया यह काम तो बंद हो जाएगा राशन और पेंशन, अभी देखें लिस्ट
Class 10 Sanskrit Important Questions 2025 (With Answers) – रट लो ये प्रश्न!
RRB NTPC Admit Card 2025: Sarkari Result Link, Release Date, Official Download & CBT 1 Details

Find Us on Socials

Follow US
© SanskritDharaVahni. All Rights Reserved.
  • Home
  • NCERT Books
  • Half Yearly Exam
  • Syllabus
  • Web Story
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?