इस पोस्ट में हमने कक्षा 7 विज्ञान अध्याय 2 एनसीईआरटी समाधान – प्राणियों में पोषण सरल में हमने सम्पूर्ण अभ्यास प्रश्न को सरल भाषा में लिखा गया है। हमने NCERT Solutions for Class 7 Science Chapter 2 प्राणियों में पोषण के Questions and Answer बताएं है। इसमें NCERT Class 7th Science Chapter 1 प्राणियों में पोषण Notes लिखें है जो इसके नीचे दिए गए हैं।
1. | Class 7th All Subjects Solution |
2. | Class 7th Sanskrit Solution |
3. | Class 7th Hindi Solution |
4. | Class 7th English Solution |
5. | Class 7th Science Solution |
6. | Class 7th Maths Solution |
7. | Class 7th Social science Solution |

NCERT Solutions for Class 7th Science Chapter 2 प्राणियों में पोषण Question and Answer
पाठगत प्रश्न
पृष्ठ 16
प्रश्न 1. वमन के समय भोजन विपरीत दिशा में किस प्रकार जाता है?
उत्तर- वमन के समय भोजन विपरीत दिशा में आमाशय में होने वाली क्रमांकुचन गति (Antiperistaltic move- ment) के कारण जाता है।
पृष्ठ 19
प्रश्न 2. रूमिनैन्ट जन्तु भोजन करते समय इसे भली- भाँति क्यों नहीं चबा पाते?
उत्तर-रूमिनैन्ट मुख्यत: घास खाने वाले जन्तुओं को कहा जाता है। इन जन्तुओं के भोजन (घास) में सेलुलोस की प्रचुरता होती है, जो एक प्रकार का कार्बोहाइड्रेट होता है। सेलुलोस के पाचन के लिए बड़ी मात्रा में लार तथा चबाने की आवश्यकता होती है। इसलिए इन जन्तुओं को भोजन को काफी देर तक चबाना पड़ता है।
प्रश्न 3. मनुष्य मवेशियों की तरह सेलुलोस को क्यों नहीं पचा सकता ?
उत्तर-मवेशियों में क्षुद्रांत्र एवं बृहदांत्र के बीच एक थैलीनुमा बड़ी संरचना होती है, जिसे ‘अंधनाल’ कहते हैं। भोजनके सेलुलोस का पाचन यहाँ पर कुछ जीवाणुओं द्वारा किया जाता है। मनुष्य के आहारनाल में ये जीवाणु अनुपस्थित होते हैं। इस कारण मनुष्य मवेशियों की तरह सेलुलोस को नहीं पचा सकते।
पाठ्यपुस्तक के प्रश्न
प्रश्न 1. उचित शब्द द्वारा रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
(क) मानव पोषण के मुख्य चरण अन्तर्ग्रहण, पाचन, अवशोषण, स्वांगीकरण एवं निष्कासन हैं।
(ख) मानव शरीर की सबसे बड़ी ग्रंथि का नाम यकृत है।
(ग) आमाशय में हाइड्रोक्लोरिक अम्ल एवं दीर्घरोम का स्त्राव होता है, जो पाचक भोजन पर क्रिया करते हैं।
(घ) क्षुद्रांत्र की आंतरिक भित्ति पर अँगुली के समान अनेक प्रवर्ध होते हैं, जो रस कहलाते हैं।
(च) अमीबा अपने भोजन का पाचन खाद्य है।
प्रश्न 2. सत्य एवं असत्य कथनों को चिह्नित कीजिए-
(क) मंड का पाचन आमाशय से प्रारम्भ होता है।
(ख) जीभ लाला-ग्रंथि को भोजन के साथ मिलाने में सहायता करती है।
(ग) पित्ताशय में पित्त रस अस्थायी रूप से भंडारित होता है।
(घ) रूमिनैन्ट निगली हुई घास को अपने मुख में वापस लाकर धीरे-धीरे चबाते रहते हैं।
उत्तर- (क) असत्य (ख) सत्य (ग) सत्य (घ) सत्य
प्रश्न 3. निम्न में से सही विकल्प पर (✔) का चिह्न लगाइए-
(क) वसा का पूर्णरूपेण पाचन जिस अंग में होता है, वह है-
(i) आमाशय
(ii) मुख
(iii) क्षुद्रांत्र (✓)
(iv) बृहदांत्र
(ख) जल का अवशोषण मुख्यतः जिस अंग द्वारा होता है, वह है-
(i) आमाशय
(ii) ग्रसिका
(iii) क्षुद्रांत्र
(iv) बृहदांत्र (✓)
प्रश्न 4. कॉलम-A में दिए गए कथनों का मिलान कॉलम-B में दिए गए कथनों से कीजिए-
कॉलम-A | कॉलम-B |
खाद्य घटक | पाचन के उत्पाद |
कार्बोहाइड्रेट | शर्करा |
प्रोटीन | ऐमीलो अम्ल |
वसा | वसा अम्ल एवं ग्लिसराल |
प्रश्न 5. दीर्घरोम क्या हैं? वह कहाँ पाए जाते हैं एवं उनके कार्य क्या हैं?
उत्तर-(i) क्षुद्रांत्र (छोटी आँत) की आंतरिक भित्ति पर हजारों अँगुली के समान उभरी हुई संरचनाएँ पायी जाती हैं, जो दीर्घरोम अथवा रसांकुर कहलाते हैं।
(ii) दीर्घरोम क्षुद्रांत्र (छोटी आँत) में पाए जाते हैं।
(iii) दीर्घरोम के कार्य-ये पचे हुए भोजन के अवशोषण हेतु तल क्षेत्र बढ़ा देते हैं। प्रत्येक दीर्घरोम में सूक्ष्म रुधिर वाहिकाओं का जाल फैला रहता है। दीर्घरोम की सतह से पचे हुए भोजन का अवशोषण होता है तथा यह रुधिर वाहिकाओं में चला जाता है।
प्रश्न 6. पित्त कहाँ निर्मित होता है? यह भोजन के किस घटक के पाचन में सहायता करता है?
उत्तर-(i) पित्त यकृत में निर्मित होता है तथा एक थैली (पित्ताशय) में संग्रहित होता रहता है।
(ii) पित्त रस वसा के पाचन में सहायता करता है।
प्रश्न 7. उस कार्बोहाइड्रेट का नाम लिखिए, जिसका पाचन रूमिनैन्ट द्वारा किया जाता है परन्तु मानव द्वारा नहीं। इसका कारण बताइए।
उत्तर-(i) सेलुलोस नामक कार्बोहाइड्रेट का पाचन रूमिनैन्ट द्वारा किया जाता है, परन्तु मानव द्वारा नहीं।
(ii) रूमिनैन्ट्स में क्षुद्रांत्र एवं बृहदांत्र के बीच एक थैलीनुमा बड़ी संरचना होती है, जिसे अंधनाल कहते हैं। भोजन के सेलुलोस का पाचन यहाँ पर कुछ जीवाणुओं द्वारा किया जाता है, जो मनुष्य के आहारनाल में अनुपस्थित होते हैं। इस कारण मानव सेलुलोस का पाचन नहीं कर पाते हैं।
प्रश्न 8. क्या कारण है कि हमें ग्लूकोस से ऊर्जा तुरन्त प्राप्त होती है?
उत्तर-ग्लूकोस, कार्बोहाइड्रेट का सरलतम रूप होता है। इस कारण ऊर्जा प्राप्त करने के लिए ग्लूकोस के अणु को सरलता से तोड़ा जा सकता है और हमें तुरन्त ऊर्जा प्राप्त हो जाती है। इसी कारण ग्लूकोस को ‘त्वरित ऊर्जा दाता’ भी कहा जाता है।
प्रश्न 9. आहारनाल के कौन-से भाग द्वारा निम्न क्रियाएँ संपादित होती हैं-
(i) पचे भोजन का अवशोषण……..
(ii) भोजन को चबाना……..
(iii) जीवाणु नष्ट करना……..
(iv) भोजन का सम्पूर्ण पाचन…….
(v) मल का निर्माण……
उत्तर-(i) क्षुद्रांत्र (छोटी आँत) (ii) मुख-गुहिका (iii) आमाशय (iv) क्षुद्रांत्र (छोटी आँत) (v) बृहदांत्र (बड़ी आँत) ।
प्रश्न 10. मानव एवं अमीबा के पोषण में कोई एक समानता एवं एक अंतर लिखिए।
उत्तर-(i) समानता-मानव एवं अमीबा, दोनों ही भोजन को पचाने के लिए पाचक रसों का उपयोग करते हैं।
(ii) अंतर-मानव अपने मुख द्वारा भोजन का अन्तर्ग्रहण करते हैं, इसे आहारनाल में पचाते हैं तथा फिर उसका उपयोग करते हैं। परन्तु अमीबा में भोजन का अन्तर्ग्रहण पादाभ की सहायता से होता है तथा इसका पाचन खाद्य धानी में होता है।
प्रश्न 11. कॉलम-A में दिए गए शब्दों का मिलान कॉलम-B के उचित कथन से कीजिए-
कॉलम-A | कॉलम-B |
(क) लाला-ग्रंथि | (iii) लाला रस स्रावित करना |
(ख) आमाशय | (iv) अम्ल का निर्मोचन |
(ग) यकृत | (i) पित्त रस का स्रवण |
(घ) मलाशय | (ii) बिना पचे भोजन का भण्डारण |
(च) क्षुद्रांत्र | (v) पाचन का पूरा होना |
(छ) बृहदांत्र | (vi) जल का अवशोषण |
प्रश्न 12. चित्र में दिए हुए पाचन तंत्र के आरेख को नामांकित कीजिए।
उत्तर-
चित्र : मानव पाचन तंत्र के कुछ भाग

प्रश्न 13. क्या हम केवल हरी सब्जियों/घास का भोजन कर जीवन निर्वाह कर सकते हैं? चर्चा कीजिए।
उत्तर-नहीं, हम केवल हरी सब्जियों/घास का भोजन कर जीवन निर्वाह नहीं कर सकते। हरी सब्जियों/घास के भोजन में मुख्यतः सेलुलोस होता है, जिसे हम नहीं पचा सकते । स्वस्थ जीवन जीने के लिए हमें सभी पोषक तत्त्वों को संतुलित रूप में अपने भोजन में शामिल करना आवश्यक होता है। अतः केवल हरी सब्जियों/घास को भोजन में शामिल कर हम जीवन निर्वाह नहीं कर सकते।
1. | Class 7th All Subjects Solution |
2. | Class 7th Sanskrit Solution |
3. | Class 7th Hindi Solution |
4. | Class 7th English Solution |
5. | Class 7th Science Solution |
6. | Class 7th Maths Solution |
7. | Class 7th Social science Solution |