Sanskrit Dhara VahiniSanskrit Dhara VahiniSanskrit Dhara Vahini
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • Class 12
  • Class 11
  • Class 10
  • Class 9
  • Class 8
  • Class 7
  • Class 6
  • Class 1-5
  • Grammar
    • Hindi Grammar
    • English Grammar
    • Sanskrit Vyakaran
  • Free Notes
Reading: कक्षा 7 विज्ञान पाठ 5 भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन एनसीईआरटी समाधान
Share
Sanskrit Dhara VahiniSanskrit Dhara Vahini
Font ResizerAa
  • Home
  • Class 12
  • Class 11
  • Class 10
  • Class 9
  • Class 8
  • Class 7
  • Class 6
  • Class 1-5
  • Grammar
  • Free Notes
Search Class notes, paper ,important question..
  • Classes
    • Class 12
    • Class 11
    • Class 10
    • Class 9
    • Class 8
  • Grammar
    • English Grammar
    • Hindi Vyakaran
    • Sanskrit Vyakaran
  • Latest News
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Sanskrit Dhara Vahini > Class 7 > Class 7 Science > कक्षा 7 विज्ञान पाठ 5 भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन एनसीईआरटी समाधान
Class 7Class 7 Science

कक्षा 7 विज्ञान पाठ 5 भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन एनसीईआरटी समाधान

Share
10 Min Read
SHARE

NCERT Solutions for Class 7 Science Chapter 5 भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन

इस पोस्ट में हमने Class 7th विज्ञान पाठ 5 भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन NCERT Solutions सरल में हमने सम्पूर्ण अभ्यास प्रश्न को सरल भाषा में लिखा गया है। हमने NCERT Solutions for Class 7 Science Chapter 5 भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन के Questions and Answer बताएं है। इसमें NCERT Class 7th Science Chapter 5 भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन Notes लिखें है जो इसके नीचे दिए गए हैं।

भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन
NCERT Solutions for Class 7 science chapter 5 भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन
1.Class 7th All Subjects Solution
2.Class 7th Sanskrit Solution
3.Class 7th Hindi Solution
4.Class 7th English Solution
5.Class 7th Science Solution
6.Class 7th Maths Solution
7.Class 7th Social science Solution

पाठ्यपुस्तक के प्रश्न

प्रश्न 1. निम्नलिखित प्रक्रमों के अन्तर्गत होने वाले परिवर्तनों को भौतिक अथवा रासायनिक परिवर्तन के रूप में वर्गीकृत कीजिए-

(क) प्रकाश संश्लेषण
(ख) जल में शक्कर को घोलना
(ग) कोयले को जलाना
(घ) मोम को पिघलाना
(च) ऐलुमिनियम के टुकड़े को पीटकर उसका पतला पत्र (फॉइल) बनाना
(छ) भोजन का पाचन ।

(i) रासायनिक परिवर्तन(ii) भौतिक परिवर्तन
(क) प्रकाश संश्लेषण(ख) जल में शक्कर को घोलना
(ग) कोयले को जलाना(घ) मोम को पिघलाना
(च) भोजन का पाचन(छ) ऐलुमिनियम के टुकड़े को पीटकर उसका पतला पत्र (फॉइल) बनाना।

प्रश्न 2. बताइए कि निम्नलिखित कथन सत्य हैं अथवा असत्य। यदि कधन असत्य हो तो, अपनी अभ्यास पुस्तिका में उसे सही करके लिखिए।

(क) लकड़ी के लड्डे को टुकड़ों में काटना एक रासायनिक परिवर्तन है। (असत्य)
(ख) पत्तियों से खाद का बनना एक भौतिक परिवर्तन है। (असत्य)
(ग) जस्ते (जिंक) लेपित लोहे के पाइपों में आसानी से जंग नहीं लगती है। (सत्य)
(घ) लोहा और जंग एक ही पदार्थ हैं। ( असत्य)
(च) भाप का संघनन रासायनिक परिवर्तन नहीं है। (सत्य)

प्रश्न 3. निम्नलिखित कथनों में रिक्त स्थानों को भरिए-

(क) जब कार्बन डाई-ऑक्साइड को चूने के पानी में प्रवाहित किया जाता है, तो यह ……………….. कारण दूधिया हो जाता है।
(ख) खाने के सोडे का रासायनिक नाम ……………. है।
(ग) ऐसी दो विधियाँ, जिनके द्वारा लोहे को जंग लगने से बचाया जा सकता है …………… और …………… हैं।
(घ) ऐसे परिवर्तन भौतिक परिवर्तन कहलाते हैं, जिनमें किसी पदार्थ के केवल ……………. गुणों में परिवर्तन होता है।
(च) ऐसे परिवर्तन जिनमें नए पदार्थ बनते हैं,…………….. परिवर्तन कहलाते हैं।
उत्तर- (क) कैल्सियम कार्बोनेट (ख) सोडियम हाइड्रोजन कार्बोनेट (ग) यशद् लेपन, पेंट करना (घ) भौतिक (च) रासायनिक

प्रश्न 4. जब नींबू के रस में खाने का सोडा मिलाया जाता है, तो बुलबुले बनते हैं और गैस निकलती है। यह किस प्रकार का परिवर्तन है? समझाइए ।

उत्तर-नींबू के रस में सिट्रिक अम्ल होता है जो खाने का सोडा मिलाने पर एक नया पदार्थ कार्बन डाइऑक्साइड गैस बनाता है, जिसके निर्मुक्त होने पर बुलबुले बनते हैं। चूँकि इस प्रक्रिया में नया पदार्थ बनता है इसलिए यह एक रासायनिक परिवर्तन है।

प्रश्न 5. जब कोई मोमबत्ती जलती है, तो भौतिक और रासायनिक परिवर्तन दोनों होते हैं। इन परिवर्तनों की पहचान कीजिए। ऐसे ही किसी ज्ञात प्रक्रम का एक और उदाहरण दीजिए, जिसमें भौतिक और रासायनिक परिवर्तन दोनों होते हैं।

उत्तर- (क) जब कोई मोमबत्ती जलती है, तो भौतिक और रासायनिक परिवर्तन दोनों होते हैं।
(i) पहले मोमबत्ती पिघलती है, फिर वाष्पीकृत होती है और उसके बाद जलती है।
(ii) जब तक कि पिघले मोम को वापस ठोस किया जा सके और कोई नया पदार्थ न बने, तब तक मोम का पिघलना एक भौतिक परिवर्तन है।
(iii) जब मोम की भाप जलती है तब धुआँ और कार्बन डाई-आक्साइड गैस बनते हैं, जो कि नए पदार्थ हैं। अतः अब यह एक रासायनिक परिवर्तन है, क्योंकि रासायनिक परिवर्तन में ही नए पदार्थ बनते हैं।

(ख) शुष्क सेल का प्रयोग करके टॉर्च-बल्ब को जलाना भौतिक और रासायनिक परिवर्तन दोनों का एक अन्य उदाहरण है।
(i) जब बल्ब जलता है, तब इसमें कोई नया पदार्थ नहीं बनता है। अतः यह एक भौतिक अभिक्रिया है।
(ii) बल्ब को शुष्क सेल से विद्युत इसके अंदर स्थित रासायनिक पदार्थों से मिलती है। शुष्क सेल में रासायनिक पदार्थ स्थित होते हैं, जो धीरे-धीरे नए पदार्थों में बदल जाते हैं और अंत में सेल बेकार हो जाता है। इस प्रकार यह एक रासायनिक परिवर्तन है।

प्रश्न 6. आप यह कैसे दिखाएँगे कि दही का जमना एक रासायनिक परिवर्तन है?

उत्तर-जब दूध में खट्टा पदार्थ अर्थात् थोड़ा-सा दही डालकर इसे रातभर के लिए रखते हैं, तब यह सुबह तक दही में बदल जाता है। दही में बदलने के बाद इसे किसी भी प्रकार से वापस दूध में बदलना संभव नहीं है। अतः हम कह सकते हैं कि दही का जमना एक रासायनिक परिवर्तन है।

प्रश्न 7. समझाइए कि लकड़ी के जलने और उसे छोटे टुकड़ों में काटने को दो भिन्न प्रकार के परिवर्तन क्यों माना जाता है?

उत्तर-(i) लकड़ी के जलने पर उससे भस्म (राख) -और धुआँ बनता है, जो कि नए पदार्थ हैं। इस प्रकार लकड़ी के गुणधर्म बदलते हैं। अतः लकड़ी का जलना एक रासायनिक परिवर्तन है।
(ii) इसके विपरीत जब लकड़ी को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटते हैं, तो कोई नया पदार्थ नहीं बनता है और न ही लकड़ी के गुणों में किसी प्रकार का कोई परिवर्तन होता है। अतः लकड़ी को टुकड़ों में काटना एक भौतिक परिवर्तन है। इस प्रकार स्पष्ट है कि लकड़ी को जलाना और उसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काटना दो भिन्न-भिन्न प्रकार के परिवर्तन हैं।

प्रश्न 8. कॉपर सल्फेट के क्रिस्टल कैसे बनाते हैं, इसका वर्णन कीजिए।

उत्तर-कॉपर सल्फेट के क्रिस्टल बनाना-निम्नलिखित क्रियाकलाप के द्वारा कॉपर सल्फेट के क्रिस्टल बनाए जा सकते हैं-
(i) एक बीकर में लगभग एक कप जल लेते हैं और उसमें तनु सल्फ्यूरिक अम्ल की कुछ बूंदें मिलाते हैं।
(ii) अब इस जल को गर्म करते हैं। जब जल उबलना आरम्भ कर देता है, तब इसमें धीरे-धीरे कॉपर सल्फेट का चूर्ण निरन्तर चलाते हुए मिलाते हैं।
(iii) कॉपर सल्फेट का चूर्ण मिलाना तब तक जारी रखते हैं
जब तक कि उसमें और कॉपर सल्फेट घोलना संभव न हो।
(iv) अब विलयन को फिल्टर पेपर की सहायता से छान लेते हैं और ठंडा होने देते हैं।
(v) कुछ समय बाद हम देखते हैं कि कॉपर सल्फेट के क्रिस्टल बीकर के पेंदे में बनने लग गये हैं।

प्रश्न १. समझाइये कि लोहे के गेट को पेंट करने से उसका जंग लगने से बचाव किस कारण से होता है?

उत्तर-जंग लगने के लिए ऑक्सीजन और जल (अथवा जलवाष्प) दोनों की उपस्थिति अनिवार्य होती है। अतः लोहे की वस्तुओं को ऑक्सीजन अथवा जल अथवा दोनों के सम्पर्क में आने से रोककर जंग लगने से बचाया जा सकता है। इसलिए जब लोहे के गेट को पेंट किया जाता है तो यह ऑक्सीजन और जल (अथवा जलवाष्प) तथा लोहे के मध्य सम्पर्क नहीं होने देता है, जिससे लोहे के गेट पर जंग नहीं लगता है।

प्रश्न 10. समझाइए कि रेगिस्तानी क्षेत्रों की अपेक्षा समुद्रतटीय क्षेत्रों में लोहे की वस्तुओं में जंग अधिक क्यों लगती है?

उत्तर-जंग लगने के लिए ऑक्सीजन और जल (अथवा जलवाष्प) दोनों की उपस्थिति अनिवार्य होती है। यदि वायु में आर्द्रता की मात्रा अधिक होती है अर्थात् नमी अधिक होती है, तो जंग जल्दी लगती है। चूँकि समुद्रतटीय क्षेत्रों में समुद्र की उपस्थिति के कारण हवा में नमी बहुत अधिक होती है, इसलिए यहाँ पर लोहे की वस्तुओं में जंग अधिक व जल्दी लगता है। इसके विपरीत रेगिस्तानी क्षेत्रों में जल की कमी के कारण वायु शुष्क रहती है, इस कारण इन क्षेत्रों में लोहे की वस्तुओं पर जंग बहुत धीरे और कम लगता है।

प्रश्न 11. हम रसोई में जिस गैस का उपयोग करते हैं, वह द्रवित पेट्रोलियम गैस (LPG) कहलाती है। सिलिंडर में LPG द्रव के रूप में होती है। सिलिंडर से बाहर आते ही यह गैस में परिवर्तित हो जाती है ( परिवर्तन A); फिर यही गैस जलती है (परिवर्तन B )। निम्नलिखित कथन इन परिवर्तनों से सम्बन्धित हैं। सही कथन का चयन कीजिए।

(क) प्रक्रम-A एक रासायनिक परिवर्तन है।
(ख) प्रक्रम-B एक रासायनिक परिवर्तन है।
(ग) प्रक्रम-A और प्रक्रम-B दोनों ही रासायनिक परिवर्तन हैं।
(घ) इनमें से कोई भी प्रक्रम रासायनिक परिवर्तन नहीं है।
उत्तर-(ख) प्रक्रम-B एक रासायनिक परिवर्तन है।

प्रश्न 12. अवायवीय जीवाणु जैविक अपशिष्ट पदार्थों को अपघटित कर जैव गैस (बायोगैस) बनाते हैं (परिवर्तन-A)। फिर जैव गैस ईंधन के रूप में जलाई जाती है (परिवर्तन-B) । निम्नलिखित कथन इन परिवर्तनों से सम्बन्धित हैं। सही कथन चुनिए ।

(क) प्रक्रम-A एक रासायनिक परिवर्तन है।
(ख) प्रक्रम-B एक रासायनिक परिवर्तन है।
(ग) प्रक्रम-A और प्रक्रम-B दोनों ही रासायनिक परिवर्तन हैं।
(घ) इनमें से कोई भी प्रक्रम रासायनिक परिवर्तन नहीं है।

उत्तर-(ग) प्रक्रम-A और प्रक्रम-B दोनों ही रासायनिक परिवर्तन हैं।

You Might Also Like

कक्षा 7 विज्ञान अध्याय 9 गति एवं समय एनसीईआरटी समाधान

कक्षा 7 विज्ञान पाठ 6 जीवों में श्वसन एनसीईआरटी समाधान

कक्षा 7 विज्ञान पाठ 2 एनसीईआरटी समाधान – प्राणियों में पोषण

कक्षा 7 विज्ञान पाठ 1 पादपों में पोषण प्रश्न उत्तर

कक्षा 7 विज्ञान पाठ 3 ऊष्मा एनसीईआरटी समाधान

TAGGED:NCERT Solutions for Class 7 science chapter 5 भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link
Previous Article अम्ल, क्षारक और लवण Class 7th विज्ञान पाठ 4 अम्ल, क्षारक और लवण NCERT Solutions
Next Article जीवों में श्वसन कक्षा 7 विज्ञान पाठ 6 जीवों में श्वसन एनसीईआरटी समाधान
Leave a review

Leave a Review Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Please select a rating!

Follow US

Find US on Social Medias
2.7k Like
547 Follow
1.9k Subscribe
1.2k Follow
Also Read
RRB NTPC Admit Card 2025

RRB NTPC Admit Card 2025: Sarkari Result Link, Release Date, Official Download & CBT 1 Details

RBSE Class 10 download 5 years old paper
राजस्थान बोर्ड कक्षा 11वी की अर्धवार्षिक परीक्षा का टाइम टेबल जारी 2024, RBSE 11th Class Time Table 2024: यहां से डाउनलोड करें
RBSE Class 11th Time Table Download 2024,जिलेवार कक्षा 11वीं वार्षिक परीक्षा समय सारणी डाउनलोड करें-
NEET MDS Results 2024 Download Check scorecard, नीट एमडीएस का रिजल्ट इस तारीख को होगा जारी

Find Us on Socials

Follow US
© SanskritDharaVahni. All Rights Reserved.
  • Home
  • NCERT Books
  • Half Yearly Exam
  • Syllabus
  • Web Story
  • Latest News
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account