Sanskrit Dhara VahiniSanskrit Dhara VahiniSanskrit Dhara Vahini
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • Class 12
  • Class 11
  • Class 10
  • Class 9
  • Class 8
  • Class 7
  • Class 6
  • Class 1-5
  • Grammar
    • Hindi Grammar
    • English Grammar
    • Sanskrit Vyakaran
  • Free Notes
Reading: कक्षा 7 विज्ञान पाठ 7 जंतुओं और पादप में परिवहन एनसीईआरटी समाधान
Share
Sanskrit Dhara VahiniSanskrit Dhara Vahini
Font ResizerAa
  • Home
  • Class 12
  • Class 11
  • Class 10
  • Class 9
  • Class 8
  • Class 7
  • Class 6
  • Class 1-5
  • Grammar
  • Free Notes
Search Class notes, paper ,important question..
  • Classes
    • Class 12
    • Class 11
    • Class 10
    • Class 9
    • Class 8
  • Grammar
    • English Grammar
    • Hindi Vyakaran
    • Sanskrit Vyakaran
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Sanskrit Dhara Vahini > Class 7 > Class 7 Science > कक्षा 7 विज्ञान पाठ 7 जंतुओं और पादप में परिवहन एनसीईआरटी समाधान
Class 7Class 7 Science

कक्षा 7 विज्ञान पाठ 7 जंतुओं और पादप में परिवहन एनसीईआरटी समाधान

Share
8 Min Read
SHARE

इस पोस्ट में हमने Class 7th विज्ञान पाठ 7 जंतुओं और पादप में परिवहन NCERT Solutions सरल में हमने सम्पूर्ण अभ्यास प्रश्न को सरल भाषा में लिखा गया है। हमने NCERT Solutions for Class 7 Science Chapter 7 जंतुओं और पादप में परिवहन के Questions and Answer बताएं है। इसमें NCERT Class 7th Science Chapter 7 जंतुओं और पादप में परिवहन Notes लिखें है जो इसके नीचे दिए गए हैं।

जंतुओं और पादप में परिवहन
NCERT Solutions for Class 7th Science Chapter 7 जंतुओं और पादप में परिवहन
1.Class 7th All Subjects Solution
2.Class 7th Sanskrit Solution
3.Class 7th Hindi Solution
4.Class 7th English Solution
5.Class 7th Science Solution
6.Class 7th Maths Solution
7.Class 7th Social science Solution

पाठगत प्रश्न

पृष्ठ 74
प्रश्न 1. रक्त का रंग लाल क्यों होता है?

उत्तर-रक्त में पायी जाने वाली लाल रक्त कोशिकाओं (RBC) में एक लाल वर्णक, हीमोग्लोबिन पाया जाता है। इस लाल वर्णक की उपस्थिति के कारण ही रक्त का रंग लाल होता है।

पृष्ठ 76
प्रश्न 2. हृदय के किस भाग में ऑक्सीजन समृद्ध रक्त होगा और किस भाग में कार्बन-डाइ-ऑक्साइड समृद्ध रक्त?

उत्तर-हृदय के दाहिनी ओर कार्बन-डाइ-ऑक्साइड समृद्ध रक्त होता है और बाईं ओर ऑक्सीजन समृद्ध रक्त ।

पृष्ठ 80
प्रश्न 3. क्या अन्य जन्तु भी मूत्र करते हैं?

उत्तर-हाँ, अन्य जन्तु भी मूत्र करते हैं।

पृष्ठ 81
प्रश्न 4. जब भिंडी और अन्य सब्जियाँ सूख जाती हैं, तब इन्हें कुछ देर के लिए जल में डुबोते हैं। उनमें जल कैसे प्रवेश करता है?

उत्तर- इनमें जल का परिवहन/प्रवेश कोशिकाओं के द्वारा होता है।

पृष्ठ 82
प्रश्न 5. पादप क्यों मृदा में से अधिक मात्रा में जल अवशोषित करते हैं और फिर उसे वाष्पोत्सर्जन द्वारा | बाहर निकाल देते हैं?

उत्तर-पादपों में पत्तियों से जल के वाष्पन से चूषण अभिकर्षण (खिंचाव) विकसित होता है, इसलिए ये अधिक मात्रा में जल अवशोषित करते हैं और फिर उस जल का वाष्पोत्सर्जन करते हैं।

पाठ्यपुस्तक के प्रश्न

प्रश्न 1. कॉलम-A में दी गई संरचनाओं का कॉलम-B में दिए गए प्रक्रमों से मिलान कीजिए।

कॉलम-Aकॉलम-B
(क) रन्ध्रवाष्पोत्सर्जन
(ख) जाइलमजल का परिवहन
(ग) मूल रोमजल का अवशोषण
(घ) फ्लोएमभोजन का परिवहन

प्रश्न 2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-

(क) हृदय से रक्त का शरीर के सभी अंगों में परिवहन …………….. के द्वारा होता है।
(ख) हीमोग्लोबिन······· कोशिकाओं में पाया जाता है।
(ग) धमनियाँ और शिराएँ …………… के जाल द्वारा जुड़ी रहती हैं।
(घ) हृदय का लयबद्ध विस्तार और संकुचन …………. कहलाता है।
(च) मानव शरीर का प्रमुख उत्सर्जित उत्पाद ……….. है।
(छ) पसीने में जल और …………………. होता है।
(ज) वृक्क अपशिष्ट पदार्थों को द्रव रूप में बाहर निकालते हैं, जिसे हम …………….. कहते हैं।
(झ) वृक्षों में बहुत अधिक ऊँचाइयों तक जल पहुँचाने के कार्य में ………… द्वारा उत्पन्न चूषण अभिकर्षण बल सहायता करता है।
उत्तर- (क) धमनियों (ख) लाल रक्त (ग) केशिकाओं (घ) हृदय स्पंदन (हार्ट बीट) (च) यूरिया (छ) लवण (ज) मूत्र (झ) वाष्पोत्सर्जन ।

प्रश्न 3. सही विकल्प का चयन कीजिए-
(क) पादपों में जल का परिवहन होता है-
(i) जाइलम के द्वारा
(ii) फ्लोएम के द्वारा
(iii) रंध्रों के द्वारा
(iv) मूलरोमों के द्वारा
उत्तर-(i) जाइलम के द्वारा ।

(ख) मूलों द्वारा जल के अवशोषण की दर को बढ़ाया जा सकता है, उन्हें-
(i) छाया में रखकर
(ii) मंद प्रकाश में रखकर
(iii) पंखे के नीचे रखकर
(iv) पॉलीथीन की थैली से ढककर
उत्तर-(iii) पंखे के नीचे रखकर ।

प्रश्न 4. पादपों अथवा जन्तुओं में पदार्थों का परिवहन क्यों आवश्यक है? समझाइए ।

उत्तर-सभी जीवों को जीवित रहने के लिए भोजन, जल और ऑक्सीजन की आवश्यकता होती है। इन जीवों को इन सभी पदार्थों को अपने शरीर के विभिन्न अंगों तक पहुँचाना होता है। चूँकि शरीर के विभिन्न अंग भिन्न- भिन्न कार्य करते हैं, और कार्य करने के लिए ऊर्जा की आवश्यकता होती है। ऊर्जा भोजन से ही मिलती है। अतः भोजन को परिवहन के द्वारा ही शरीर के विभिन्न अंगों तक पहुँचाया जा सकता है। इसी प्रकार जन्तुओं को उन अंगों में उत्पन्न अपशिष्ट पदार्थों का परिवहन उस स्थान तक करना होता है, जहाँ से उन्हें बाहर निकाला जा सके। परिवहन की अनुपस्थिति में शरीर में अपशिष्ट पदार्थों की मात्रा बढ़ जायेगी और जन्तु के अधिक दिनों तक जीवित रहने की संभावना कम हो जायेगी। इसलिए पादपों अथवा जन्तुओं में पदार्थों का परिवहन आवश्यक है।

प्रश्न 5. क्या होगा यदि रक्त में पट्टिकाणु नहीं होंगे?

उत्तर-पट्टिकाणु रक्त का थक्का बनाने में सहायक होते हैं। अतः यदि रक्त में पट्टिकाणु (प्लैटलेट्स) नहीं होंगे तो रक्त का थक्का नहीं बनेगा और चोट लगने पर उस स्थान से लगातार रक्त बहता रहेगा। इससे व्यक्ति की मृत्यु हो जायेगी।

प्रश्न 6. रंध्र क्या हैं? रंध्रों के दो कार्य बताइए।

उत्तर- (i) रंध्र-पादपों की पत्तियों पर स्थित सूक्ष्म छिद्र ‘रंध्र’ कहलाते हैं।
(ii) रंध्र के कार्य-
(क) ऑक्सीजन एवं कार्बन डाइ-ऑक्साइड के विनिमय में सहायता करते हैं।
(ख) वाष्पोत्सर्जन के द्वारा अतिरिक्त जल बाहर निकालते हैं।

प्रश्न 7. क्या वाष्पोत्सर्जन पादपों में कोई उपयोगी कार्य करता है?

उत्तर-हाँ, वाष्पोत्सर्जन के कारण पादपों में एक चूषण अभिकर्षण (खिंचाव) विकसित होता है, जो जड़ों द्वारा जल के अवशोषण में सहायता करता है।

प्रश्न 8. रक्त के घटकों के नाम बताइए।

उत्तर-प्लैज्मा, लाल रक्त कोशिकाएँ (RBC), श्वेत रक्त कोशिकाएँ (WBC) और पट्टिकाणु (प्लैटलेट्स) रक्त के प्रमुख घटक हैं।

प्रश्न 9. शरीर के सभी अंगों को रक्त की आवश्यकता क्यों होती है?

उत्तर-शरीर के सभी अंगों को रक्त की आवश्यकता होती है, क्योंकि-
(i) यह पाचित भोजन को क्षुद्रांत्र (छोटी आंत) से शरीर के अन्य भागों तक ले जाता है।
(ii) यह फेफड़ों से ऑक्सीजन को शरीर की कोशिकाओं तक ले जाता है।
(iii) यह शरीर में से अपशिष्ट पदार्थों को बाहर निकालने के लिए उनका परिवहन करता है।

प्रश्न 10. रक्त लाल रंग का क्यों दिखाई देता है?

उत्तर- लाल रक्त कोशिकाओं में उपस्थित लाल वर्णक- हीमोग्लोबिन के कारण लाल रंग का दिखाई देता है।

प्रश्न 11. हृदय के कार्य बताइए।

उत्तर-(1) हृदय रक्त द्वारा पदार्थों के परिवहन के लिए पंप के रूप में कार्य करता है।
(2) हृदय के विभिन्न कक्ष ऑक्सीजन समृद्ध व कार्बन डाइऑक्साइड समृद्ध रक्त को मिश्रित होने से रोकते हैं।
(3) हृदय के विभिन्न कक्षों की लयबद्ध गति रक्त के परिसंचरण और पदार्थों के परिवहन को बनाये रखती है।

प्रश्न 12. शरीर द्वारा अपशिष्ट पदार्थों को उत्सर्जित करना क्यों आवश्यक है?

उत्तर-अपशिष्ट पदार्थ शरीर के लिए हानिकारक होते हैं। यदि किसी कारणवश रक्त में अपशिष्ट पदार्थों की मात्रा बढ़ जाती है, तो उस जीव की अधिक दिनों तक जीवित रहने की संभावना कम हो जाती है। इसलिए शरीर द्वारा अपशिष्ट पदार्थों को उत्सर्जित करना आवश्यक है।

प्रश्न 13. मानव उत्सर्जन तंत्र का चित्र बनाइए और उसके विभिन्न भागों को नामांकित कीजिए।

उत्तर- चित्र-मानव उत्सर्जन तंत्र-

जन्तुओं और पादप में परिवहन
Sanskrit Class 7th Chapter 13 लालनगीतम् हिंदी अनुवाद
Sanskrit Class 7th Chapter 12 अनारिकाया: जिज्ञासा हिंदी अनुवाद
Sanskrit Class 7th Chapter 8 विश्वबन्धुत्वम् हिंदी अनुवाद
कक्षा 7 विज्ञान अध्याय 10 विद्युत धारा और इसके प्रभाव एनसीईआरटी समाधान
Class 7th विज्ञान पाठ 4 अम्ल, क्षारक और लवण NCERT Solutions
TAGGED:NCERT Solutions for Class 7 Science Chapter 7 Transportation in Animals and PlantsNCERT Solutions for Class 7th Science Chapter 7 जन्तुओं और पादप में परिवहन questions
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link
Previous Article जीवों में श्वसन कक्षा 7 विज्ञान पाठ 6 जीवों में श्वसन एनसीईआरटी समाधान
Next Article पादप में जनन कक्षा 7 विज्ञान पाठ 8 पादप में जनन एनसीईआरटी समाधान
Leave a review

Leave a Review Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Please select a rating!

Follow US

Find US on Social Medias
2.7KLike
547Follow
1.9KSubscribe
1.2KFollow
Also Read

Class 7 Sanskrit Deepakam Chapter 8 हितं मनोहारि च दुर्लभं वच: Hindi & English Translation

Class 7 Sanskrit Deepakam Chapter 7 ईशावास्यम् इदं सर्वम् Hindi & English Translation
Class 7 Sanskrit Deepakam Chapter 6 क्रीडाम वयं श्लोकान्त्याक्षरीम् Hindi & English Translation
Class 7 Sanskrit Chapter 5 सेवा हि परमो धर्म: Hindi Translation
Class 7 Sanskrit Chapter 4 न लभ्यते चेत् आम्लं द्राक्षाफलम्

Find Us on Socials

Follow US
© SanskritDharaVahni. All Rights Reserved.
  • Home
  • NCERT Books
  • Half Yearly Exam
  • Syllabus
  • Web Story
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?