Sanskrit Dhara VahiniSanskrit Dhara VahiniSanskrit Dhara Vahini
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • Class 12
  • Class 11
  • Class 10
  • Class 9
  • Class 8
  • Class 7
  • Class 6
  • Class 1-5
  • Grammar
    • Hindi Grammar
    • English Grammar
    • Sanskrit Vyakaran
  • Free Notes
Reading: कक्षा 6 विज्ञान अध्याय 1 भोजन के घटक – एनसीईआरटी समाधान
Share
Sanskrit Dhara VahiniSanskrit Dhara Vahini
Font ResizerAa
  • Home
  • Class 12
  • Class 11
  • Class 10
  • Class 9
  • Class 8
  • Class 7
  • Class 6
  • Class 1-5
  • Grammar
  • Free Notes
Search Class notes, paper ,important question..
  • Classes
    • Class 12
    • Class 11
    • Class 10
    • Class 9
    • Class 8
  • Grammar
    • English Grammar
    • Hindi Vyakaran
    • Sanskrit Vyakaran
  • Latest News
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Sanskrit Dhara Vahini > Class 6 > कक्षा 6 विज्ञान अध्याय 1 भोजन के घटक – एनसीईआरटी समाधान
Class 6

कक्षा 6 विज्ञान अध्याय 1 भोजन के घटक – एनसीईआरटी समाधान

एनसीईआरटी समाधान/कक्षा 6 विज्ञान पाठ 1/कक्षा 6 विज्ञान अध्याय 1 एनसीईआरटी समाधान – भोजन के घटक/कक्षा 6 विज्ञान पाठ 1 प्रश्न उत्तर

Share
7 Min Read
SHARE

कक्षा 6 विज्ञान पाठ 1 भोजन के घटक प्रश्न उत्तर

इस पोस्ट में कक्षा 6 विज्ञान पाठ 1 भोजन के घटक के प्रश्नों एवं महत्वपूर्ण परिभाषाओं को बताया गया है। Class 6 Science Chapter 1 भोजन के घटक Questions and Answer नीचे दिए गए हैं

Contents
कक्षा 6 विज्ञान पाठ 1 भोजन के घटक प्रश्न उत्तरअभावजन्य रोगखनिज लवणों को आवश्यक तत्त्व क्यों कहते हैं

संतुलित आहार

भोजन के घटक

संतुलित आहार-हमारे शरीर के अच्छे स्वास्थ्य और समुचित वृद्धि के लिए हमारे आहार में वे सभी पोषक तत्त्व उचित मात्रा में होने चाहिए, जिनकी हमारे शरीर को आवश्यकता होती है। कोई भी पोषक तत्त्व न आवश्यकता से अधिक होना चाहिए और न ही कम । इसके साथ ही हमारे आहार में पर्याप्त मात्रा में रूक्षांश और जल भी होना चाहिए। इस प्रकार का आहार ‘संतुलित आहार’ कहलाता है। अतः जिस आहार में हमारे शरीर के लिए आवश्यक सभी पोषक तत्त्व उचित मात्रा में पाए जाते हैं, वह संतुलित आहार कहलाता है। वैसे उचित प्रकार का भोजन करना ही पर्याप्त नहीं है, इसे उचित तरीके से पकाना भी चाहिए जिससे कि इसके पोषक तत्त्व नष्ट न हों।

शरीरवर्धक भोजन
प्रोटीनयुक्त भोजन को प्रायः ‘शरीरवर्धक भोजन’ कहते हैं।

रूक्षांश क्या है
यह आहारीय रेशे हैं, जो मुख्यतः हमारे भोजन में पादप-उत्पादों द्वारा उपलब्ध करवाये जाते हैं।

हमारे शरीर के लिए उपयोगी पोषक तत्व

भोजन के घटक
  • कार्बोहाइड्रेट और बसा-कार्बोहाइड्रेट मुख्यतः हमारे शरीर को ऊर्जा प्रदान करते हैं। वसा, कार्बोहाइड्रेट से अपेक्षाकृत अधिक ऊर्जा प्रदान करते हैं। इसी कारण वसा और कार्बोहाइड्रेटयुक्त भोजन को ‘ऊर्जा देने वाला भोजन’ भी कहते हैं।
  • प्रोटीन-शरीर की वृद्धि एवं स्वस्थ रहने के लिए प्रोटीन आवश्यक होते हैं। इसीलिए प्रोटीनयुक्त भोजन प्रायः ‘शरीरवर्धक भोजन’ कहलाता है।
  • विटामिन-विटामिन रोगों से हमारे शरीर की रक्षा करते हैं। विटामिन हमारी आँख, अस्थियों, दाँत और मसूढ़ों को स्वस्थ रखने में भी सहायता करते हैं।
  • खनिज लवण-शरीर के समुचित विकास और अच्छे स्वास्थ्य के लिए खनिज लवण, जैसे-आयोडीन, फॉस्फोरस, कैल्सियम, लौह आदि की आवश्यकता भी होती है।

अभावजन्य रोग

एक व्यक्ति खाने के लिए पर्याप्त भोजन पा रहा है, लेकिन कभी-कभी उसके भोजन में किसी विशेष पोषक की कमी हो जाती है। यदि यह कमी लंबी अवधि तक रहती है तो वह व्यक्ति उसके अभाव से ग्रसित हो सकता है। एक या अधिक पोषक तत्त्वों का अभाव हमारे शरीर में रोग अथवा विकृतियाँ उत्पन्न कर सकता है। वे रोग जो लंबी अवधि तक पोषकों के अभाव के कारण होते हैं, उन्हें अभावजन्य रोग कहते हैं।

रतौंधी

बेरी-बेरी

विटामिन-C

रिकेट्स

खाद्य पदार्थ में प्रोटीन की उपस्थिति का पता किस कैसे लगाएं

प्रोटीन का परीक्षण-सबसे पहले इसके लिए किसी खाद्य पदार्थ की अल्पमात्रा लेते हैं। अगर खाद्य पदार्थ ठोस है, तो पहले उसका चूर्ण (पेस्ट) बना लेते हैं। इसे एक साफ परखनली में डाल देते हैं और दस बूँद जल डालकर उसे अच्छी तरह हिलाते हैं। इसके बाद परखनली में दो बूँद कॉपर सल्फेट विलयन की एवं दस बूँद कास्टिक सोडा विलयन की डालकर अच्छी तरह हिलाते हैं। कुछ समय बाद यदि खाद्य पदार्थ बैंगनी रंग में परिवर्तित हो जाता है तो यह बैंगनी रंग खाद्य पदार्थ में प्रोटीन की उपस्थिति को दर्शाता है।

खनिज लवणों को आवश्यक तत्त्व क्यों कहते हैं

भोजन के घटक

यद्यपि हमारे शरीर को खनिज लवणों की अल्प मात्रा में ही आवश्यकता होती है, फिर भी शरीर के उचित विकास एवं अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रत्येक खनिज लवण, जैसे-कैल्सियम, फॉस्फोरस, आयोडीन, लौह आदि आवश्यक होते हैं। इसीलिए खनिज लवणों को आवश्यक तत्त्व कहा जाता है।

भोजन में उपस्थित विभिन्न प्रकार के पोषक व स्त्रोत

क्र.सं.पोषक तत्वस्त्रोत
1.कार्बोहाइड्रेटआलू, चावल, गन्ना
2.वसामूंगफली, तिल, अण्डे
3.प्रोटीनसोयाबीन, पनीर, मांस, राजमा
4.विटामिनदूध, गाजर , मांस, आंवला, हरी मिर्च, मछली
5.खनिज लवणदूध, गाजर, मांस, अदरक, लहसून
6.रूक्षांशसाबुत खाद्यान्न, ताजे फल, सब्जियां
7.जलपेयपदार्थ, फल, सब्जियां

विटामिन व खनिज लवणों के अभाव में होने वाले प्रमुख रोग व लक्षण

क्र.सं.विटामिन व खनिजरोग व विकारलक्षण
1.विटामिन-Aदृष्टिहीनता (रतौंधी )इससे दृष्टि कमजोर हो जाती है।
2.विटामिन-B1बेरी-बेरीइससे पेशियां दुर्बल हो जाती है।
3.विटामिन-Cस्कर्वीमसूढ़ो से खून आना ।
4.विटामिन-Dरिकेट्सअस्थियों का मुड़ना।
5.कैल्सियमअस्थियां व दंतक्षयअस्थियां व दांत कमजोर हो जाते हैं।
6.आयोडीनघेंघागर्दन की ग्रंथि फूल जाती है।
7.लोहअरक्तताशरीर कमजोर हो जाता है।

पाठ्यपुस्तक के प्रश्न

प्रश्न 1. हमारे भोजन के मुख्य पोषक तत्त्वों के नाम लिखिए।
उत्तर-हमारे भोजन के मुख्य पोषक तत्त्व कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, वसा, विटामिन तथा खनिज-लवण हैं। इनके अतिरिक्त हमारे भोजन में रूक्षांश (आहारी रेशे) और जल भी होते हैं।

प्रश्न 2. निम्नलिखित के नाम लिखिए-
(क) पोषक जो मुख्य रूप से हमारे शरीर को ऊर्जा देते हैं।
उत्तर-कार्बोहाइड्रेट और वसा ।

(ख) पोषक जो हमारे शरीर की वृद्धि और अनुरक्षण के लिए आवश्यक हैं।
उत्तर-प्रोटीन और खनिज लवण ।

(ग) वह विटामिन जो हमारी अच्छी दृष्टि के लिए आवश्यक है।
उत्तर-विटामिन-A

(घ) वह खनिज जो अस्थियों के लिए आवश्यक है।
उत्तर-कैल्सियम ।

प्रश्न 3. दो ऐसे खाद्य पदार्थों के नाम लिखिए, जिनमें निम्न पोषक प्रचुर मात्रा में उपलब्ध होते हैं-
(क) वसा (ख) मंड (ग) आहारी रेशे (घ) प्रोटीन ।
उत्तर-
(क) वसा – मूँगफली, दूध
(ख) मंड – आलू, चावल
(ग) आहारी रेशे – ताजे फल, साबुत खाद्यान्न
(घ) प्रोटीन – सोयाबीन, पनीर

प्रश्न 4. इनमें सही कथन को (✔) अंकित कीजिए-
(क) केवल चावल खाने से हम अपने शरीर की पोषण आवश्यकताओं को पूरा कर सकतें हैं। (X)
(ख) संतुलित आहार खाकर अभावजन्य रोगों की रोकथाम की जा सकती है। (✓)
(ग) शरीर के लिए संतुलित आहार में नाना प्रकार के खाद्य पदार्थ होने चाहिए।(✓)
(घ) शरीर को सभी पोषक तत्त्व उपलब्ध कराने के लिए केवल माँस पर्याप्त है। (X)

प्रश्न 5. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
(क) रिकेट्स विटामिन D के अभाव से होता है।
(ख) विटामिन B₁ की कमी से बेरी-बेरी नामक रोग होता है।
(ग) विटामिन C के अभाव से स्कर्वी होता है।
(घ) हमारे भोजन में विटामिन A नामक रोग के अभाव से रतौंधी होती है।

👉 

1.Class 6th All Subjects Solution
2.Class 6th Sanskrit Solution
3.Class 6th Hindi Solution
4.Class 6th English Solution
5.Class 6th Science Solution
6.Class 6th Social Science Solution
7.Class 6th Math Solution

You Might Also Like

Ncert Solutions Class 6 Sanskrit Chapter 1 शब्दपरिचय 1 Hindi Translation

कक्षा 6 विज्ञान पाठ 2 वस्तुओं के समूह बनाना – एनसीईआरटी समाधान

Class 6 Hindi Chapter 4 चाँद से थोड़ी-सी गप्पें प्रश्न उत्तर

Class 6 Hindi Chapter 2 बचपन (Bachpan) Solutions

Class 6 Hindi Chapter 1 वह चिड़िया जो Question

TAGGED:Class 6 science chapter 1 bhojan ke ghatakClass 6 science chapter 1 PdfClass 6 science chapter 1 भोजन के घटक
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link
Previous Article नर्मदा नहर परियोजना नर्मदा नहर परियोजना (Narmada nahar pariyojana)
Next Article कक्षा 6 विज्ञान पाठ 2 कक्षा 6 विज्ञान पाठ 2 वस्तुओं के समूह बनाना – एनसीईआरटी समाधान

Follow US

Find US on Social Medias
2.7k Like
547 Follow
1.9k Subscribe
1.2k Follow
Also Read
RRB NTPC Admit Card 2025

RRB NTPC Admit Card 2025: Sarkari Result Link, Release Date, Official Download & CBT 1 Details

RBSE Class 10 download 5 years old paper
राजस्थान बोर्ड कक्षा 11वी की अर्धवार्षिक परीक्षा का टाइम टेबल जारी 2024, RBSE 11th Class Time Table 2024: यहां से डाउनलोड करें
RBSE Class 11th Time Table Download 2024,जिलेवार कक्षा 11वीं वार्षिक परीक्षा समय सारणी डाउनलोड करें-
NEET MDS Results 2024 Download Check scorecard, नीट एमडीएस का रिजल्ट इस तारीख को होगा जारी

Find Us on Socials

Follow US
© SanskritDharaVahni. All Rights Reserved.
  • Home
  • NCERT Books
  • Half Yearly Exam
  • Syllabus
  • Web Story
  • Latest News
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account