Sanskrit Dhara VahiniSanskrit Dhara VahiniSanskrit Dhara Vahini
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • Class 12
  • Class 11
  • Class 10
  • Class 9
  • Class 8
  • Class 7
  • Class 6
  • Class 1-5
  • Grammar
    • Hindi Grammar
    • English Grammar
    • Sanskrit Vyakaran
  • Free Notes
Reading: NCERT Solutions for Class 12th: पाठ 1-आत्मपरिचय हिंदी
Share
Sanskrit Dhara VahiniSanskrit Dhara Vahini
Font ResizerAa
  • Home
  • Class 12
  • Class 11
  • Class 10
  • Class 9
  • Class 8
  • Class 7
  • Class 6
  • Class 1-5
  • Grammar
  • Free Notes
Search Class notes, paper ,important question..
  • Classes
    • Class 12
    • Class 11
    • Class 10
    • Class 9
    • Class 8
  • Grammar
    • English Grammar
    • Hindi Vyakaran
    • Sanskrit Vyakaran
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Sanskrit Dhara Vahini > Class 12 > Class 12 Hindi > Class 12 Hindi Aroh-Vitan > NCERT Solutions for Class 12th: पाठ 1-आत्मपरिचय हिंदी
Class 12Class 12 HindiClass 12 Hindi Aroh-Vitan

NCERT Solutions for Class 12th: पाठ 1-आत्मपरिचय हिंदी

Share
5 Min Read
SHARE

Ncert Solutions for Class 12th: पाठ 1 आत्मपरिचय, एक गीत आरोह भाग-2 हिंदी ( Aatmprochy)

आत्मपरिचय व दिन जल्दी जल्दी ढलता है /Aniwaray hindi class 12 solution

Contents
Ncert Solutions for Class 12th: पाठ 1 आत्मपरिचय, एक गीत आरोह भाग-2 हिंदी ( Aatmprochy)Class 12 Hindi Aaroh Chapter 1 Question Answer pdf

‘हालावाद’ के प्रवर्तक, कवि-मंच से श्रोताओं को ‘मधुशाला‘ का मधुर प्याला पिलाने वाले कवि हरिवंशराय बच्चन का जन्म सन् 1907 में हुआ था। बच्चन जी की प्रारम्भिक रचनाओं पर फारसी के कवि उमर खय्याम के जीवन दर्शन का प्रभाव स्पष्ट देखा जा सकता है। उनकी रचना ‘मधुशाला‘ की काव्य मंचों पर धूम मच गई थी। प्रतिभाशाली कवि होते हुए भी उनकी कविता आरम्भ में इश्क, प्यार, पीड़ा और मयखाने तक सीमित रही । आगे उसमें गम्भीरता और प्रौढ़ चिंतन को भी स्थान मिला।

आत्मपरिचय
कवि हरिवंशराय बच्चन

रचनाएँ-कवि हरिवंशराय बच्चन की प्रमुख रचनाएँ हैं-मधुशाला, मधुबाला, मधु कलश, निशा निमंत्रण, एकांत संगीत, मिलन यामिनी, सतरंगिणी, आरती और अंगारे आदि हैं। चार खण्डों में बच्चन की आत्मकथा तथा कुछ अनूदित पुस्तकें भी हैं। सन् 2003 में बच्चन जी का देहावसान हो गया।

आत्मपरिचय

कविता के साथ

प्रश्न 1. कविता एक ओर ‘जग-जीवन का भार लिए’ घूमने की बात करती है और दूसरी ओर ‘मैं कभी न जग का ध्यान किया करता हूँ’-विपरीत से लगते इन कथनों का क्या आशय है ?

उत्तर– ‘जग-जीवन का भार लिए फिरना’ तथा ‘कभी न जय का ध्यान ‘करना’ कथन विपरीत से लगते हैं लेकिन विपरीत हैं नहीं। पहले कथन का आशय है संसार में रहकर सामाजिक उत्तरदायित्वों की पूर्ति करना। सामाजिक उत्तरदायित्व को कवि ने जग जीवन का भार बताया है। दूसरे कथन का अर्थ है संसार में प्रचलित और मान्य विचारों, परम्पराओं आदि पर चलना। कवि अपने सामाजिक दायित्वों को तो निभाता है परन्तु संसार की परिपाटी पर नहीं चलता।

प्रश्न 2. जहाँ पर दाना रहते हैं, वहीं नादान भी होते हैं-कवि ने ऐसा क्यों कहा होगा ?

उत्तर– जहाँ पर दाना रहते हैं वहीं नादान भी होते हैं-कवि का यह कथन सत्य की खोज के सम्बन्ध में हैं। संसार में ज्ञानी और अज्ञानी दोनों ही रहते हैं किन्तु सत्य के स्वरूप को दोनों ही नहीं समझते। इस सम्बन्ध में दोनों की स्थिति एक जैसी है। अज्ञानी तो अज्ञानी हैं ही परन्तु ज्ञानी होने का अहंकार ज्ञानियों को भी सत्य तक नहीं पहुँचने देता ।

प्रश्न 3. ‘मैं और, और जग और, कहाँ का नाता’-पंक्ति में ‘और’ शब्द की विशेषता बताइए।

उत्तर– ‘मैं और, और जग और कहाँ का नाता’-पंक्ति में ‘ और’ शब्द का तीन बार प्रयोग हुआ है। प्रथम तथा तृतीय बार प्रयुक्त ‘और’ शब्द का अर्थ है- भिन्न या अलग, ये शब्द विशेषण हैं। द्वितीय बार प्रयुक्त ‘ और’ का अर्थ है-‘तथा’। यह अव्यय है। ‘और’ शब्द की आवृत्ति होने तथा उसके अर्थ भिन्न-भिन्न होने से यहाँ यमक अलंकार है। कवि कहना चाहता है कि त्याग और प्रेम पर भरोसा करने वाले कवि को भोगवादी संसार से कोई समानता नहीं है।

प्रश्न 4. ‘शीतल वाणी में आग’-के होने का क्या अभिप्राय है ?

उत्तर– कवि के कहने का अभिप्राय यह है कि वह वाणी की कोमलता, मधुरता और शीतलता का पक्षधर है। वह अपनी बात कोमल वाणी में कहता है किन्तु इस कोमल वाणी में उसके हृदय को वेदना छिपी है। यही वह आग है जिसे कवि ने शीतल वाणी के माध्यम से व्यक्त करना चाहा है।

प्रश्न 5. बच्चे किस बात की आशा में नीड़ों से झाँक रहे होंगे ? 

उत्तर- बच्चे इस आशा से नीड़ों (घोंसलों) से झाँक रहे होंगे कि उनके माता-पिता उनके लिए भोजन-सामग्री (दाना) लेकर शीघ्र उनके पास आते होंगे। वे उन्हें भोजन के साथ ढेर सारा प्यार भी देंगे।

प्रश्न 6. ‘दिन जल्दी-जल्दी ढलता है’-की आवृत्ति से कविता की किस विशेषता का पता चलता है ? 

उत्तर– ‘दिन जल्दी-जल्दी ढलता है’-की आवृत्ति से कविता को दो विशेषताओं का पता चलता है

1. इस कविता की रचना गीत-शैली में है। इस कारण स्थायी या टेक (दिन जल्दी-जल्दी ढलता है) को बार-बार कविता में दुहराया गया है।

2. जीवन छोटा है, करने को काम बहुत हैं। इससे मन में जो व्याकुलता हो रही है। उससे लग रहा है कि दिन जल्दी-जल्दी ढल रहा है। कविता में हुई आवृत्ति इस मनोवैज्ञानिक तथ्य को प्रकट करती है।

👉 इन्हें भी पढ़ें

  • Class 12 Hindi Aaroh Chapter 2 Hindi Vyakhya and Question Answer

Class 12 Hindi Aaroh Chapter 1 Question Answer pdf

आत्मपरिचय
आत्मपरिचय
आत्मपरिचय
आत्मपरिचय
आत्मपरिचय

You Might Also Like

शब्द शक्ति परिभाषा, अर्थ, प्रकार | Shabd Shakti

Hindi Class 12th Chapter 14 पहलवान की ढोलक Question & Answer

Rbse Class 12 Hindi Vyakaran,leepi

Mission 100 Questions Bank 12th

Shabd Shakti Hindi Aroh Important Questions Bank

TAGGED:Aatmparichay class 12 Hindi Aaroh Chapter 1 SummaryClass 12 Hindi Aaroh Chapter 1 vyakhyaclass 12 hindi Anivaryaclass 12 hindi Aniwarya chapter 1Class 12 Hindi chapter 1 Questions answersHindi chapter 1 class 12 pdf QuestionsHindi Class 12 chapter 1 pdfNcert Solutions for Class 12th: पाठ 1 आत्मपरिचयNCERT Solutions for Class 12th: पाठ 1-आत्मपरिचय हिंदीआत्मपरिचयएक गीत आरोह भाग-2 हिंदी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link
Previous Article डिजीभारतम्-Summary-Notes-Class-8-Sanskrit-Chapter-3 NCERT Solutions Class 8 Sanskrit Chapter 3 डिजीभारतम् Hindi Translation
Next Article आलोक धन्वा Class 12 Hindi Aniwarya Chapter 2 आलोक धन्वा 2023

Follow US

Find US on Social Medias
2.7kLike
547Follow
1.9kSubscribe
1.2kFollow
Also Read

Rajasthan Pension Yearly Verification 2026 : 31 जनवरी तक नहीं किया सत्यापन रुक जाएगी पेंशन, यहां देखें पुरी जानकारी

Rajasthan Free Tablet Yojana 2026: नई लिस्ट जारी! इन छात्रों को मिलेंगे ₹18,000 वाले फ्री टेबलेट
Big Updates 2026: राजस्थान jan-aadhaar-kyc-update की नई डेडलाइन! नहीं किया यह काम तो बंद हो जाएगा राशन और पेंशन, अभी देखें लिस्ट
Class 10 Sanskrit Important Questions 2025 (With Answers) – रट लो ये प्रश्न!
RRB NTPC Admit Card 2025: Sarkari Result Link, Release Date, Official Download & CBT 1 Details

Find Us on Socials

Follow US
© SanskritDharaVahni. All Rights Reserved.
  • Home
  • NCERT Books
  • Half Yearly Exam
  • Syllabus
  • Web Story
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?