Sanskrit Dhara VahiniSanskrit Dhara VahiniSanskrit Dhara Vahini
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • Class 12
  • Class 11
  • Class 10
  • Class 9
  • Class 8
  • Class 7
  • Class 6
  • Class 1-5
  • Grammar
    • Hindi Grammar
    • English Grammar
    • Sanskrit Vyakaran
  • Free Notes
Reading: कक्षा 7 विज्ञान पाठ 1 पादपों में पोषण प्रश्न उत्तर
Share
Sanskrit Dhara VahiniSanskrit Dhara Vahini
Font ResizerAa
  • Home
  • Class 12
  • Class 11
  • Class 10
  • Class 9
  • Class 8
  • Class 7
  • Class 6
  • Class 1-5
  • Grammar
  • Free Notes
Search Class notes, paper ,important question..
  • Classes
    • Class 12
    • Class 11
    • Class 10
    • Class 9
    • Class 8
  • Grammar
    • English Grammar
    • Hindi Vyakaran
    • Sanskrit Vyakaran
  • Latest News
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Sanskrit Dhara Vahini > Class 7 > Class 7 Science > कक्षा 7 विज्ञान पाठ 1 पादपों में पोषण प्रश्न उत्तर
Class 7Class 7 Science

कक्षा 7 विज्ञान पाठ 1 पादपों में पोषण प्रश्न उत्तर

Share
10 Min Read
SHARE

NCERT Solutions for Class 7 Science Chapter 1 पादपों में पोषण Pdf | पादपों में पोषण class 7 pdf

इस पोस्ट में हमने कक्षा 7 विज्ञान पाठ 1 पादपों में पोषण प्रश्न उत्तर सरल में हमने सम्पूर्ण अभ्यास प्रश्न को सरल भाषा में लिखा गया है। हमने NCERT Solutions for Class 7 Science Chapter 1 पादपों में पोषण Pdf के पादपों में पोषण Questions and Answer बताएं है। इसमें NCERT Class 7th Science Chapter 1 Nutrition in plants Notes लिखें है जो इसके नीचे दिए गए हैं।

1.Class 7th All Subjects Solution
2.Class 7th Sanskrit Solution
3.Class 7th Hindi Solution
4.Class 7th English Solution
5.Class 7th Science Solution
6.Class 7th Maths Solution
7.Class 7th Social science Solution
पादपों में पोषण
NCERT Solutions for Class 7th Science Chapter 1 पादपों में पोषण

पृष्ठ 1

प्रश्न 1. पादप अपना भोजन किस प्रकार बनाते हैं?

उत्तर-पादप सूर्य के प्रकाश एवं क्लोरोफिल की उपस्थिति में, भूमि से प्राप्त जल एवं खनिज तथा वायुमंडल से प्राप्त कार्बन डाई-ऑक्साइड की सहायता से अपना भोजन बनाते हैं। भोजन निर्माण का कार्य मुख्यतः पादपों की हरी पत्तियों में होता है।

प्रश्न 2. पादपों की तरह हमारा शरीर भी कार्बन डाई- ऑक्साइड, जल एवं खनिज से अपना भोजन स्वयं क्यों नहीं बना सकता?

उत्तर-पादपों की तरह हमारा शरीर भी कार्बन डाई- ऑक्साइड, जल एवं खनिज से अपना भोजन स्वयं नहीं बना सकता क्योंकि हमारे शरीर में क्लोरोफिल नामक हरा वर्णक नहीं पाया जाता है।

प्रश्न 3. जड़ द्वारा अवशोषित जल एवं खनिज पत्ती तक किस प्रकार पहुँचते हैं?

उत्तर-जड़ द्वारा अवशोषित जल एवं खनिज पत्ती तक वाहिकाओं द्वारा पहुँचते हैं। ये वाहिकाएँ नली के समान होती हैं और जड़, तना, शाखाओं एवं पत्तियों तक फैली होती हैं। पोषकों को पत्तियों तक पहुँचाने के लिए ये वाहिकाएँ एक सतत मार्ग बनाती हैं।

पृष्ठ 2

प्रश्न 4. पत्तियों में ऐसी क्या विशेषता है कि वे खाद्य पदार्थों का संश्लेषण कर सकती हैं परन्तु पादप के दूसरे भाग नहीं?

उत्तर-पादपों के दूसरे भागों की तुलना में पत्तियों में एक हरा वर्णक ‘क्लोरोफिल’ पाया जाता है, जो खाद्य पदार्थों के संश्लेषण में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

पृष्ठ 3

प्रश्न 5. कुछ पादपों की पत्तियाँ गहरी लाल, बैंगनी अथवा भूरे रंग की होती हैं। क्या इन पत्तियों में भी प्रकाश संश्लेषण होता है?

उत्तर-हाँ, इन पत्तियों में भी प्रकाश संश्लेषण होता है, क्योंकि इनमें भी क्लोरोफिल होता है। परन्तु इन पत्तियों में उपस्थित लाल, बैंगनी, भूरे अथवा अन्य वर्णक (रंग) क्लोरोफिल के हरे रंग को ढ़क लेते हैं।

पृष्ठ 5

प्रश्न 6. क्या हमारा रक्त चूसने वाले मच्छर, खटमल, जूं एवं जोंक जैसे जीव भी परजीवी हैं?

उत्तर-हमारा रक्त चूसने वाले जूं एवं जोंक परजीवी हैं, परन्तु मच्छर एवं खटमल परजीवी नहीं हैं, क्योंकि ये पोषण के लिए नहीं, बल्कि अपने अंडों को सेने के लिए रक्त चूसते हैं।

प्रश्न 7. यदि घटपर्णी हरा होता है और प्रकाश संश्लेषण संपादित करता है, तो यह कीटों का भक्षण क्यों करता है?

उत्तर-घटपर्णी पादप को अपनी आवश्यकतानुसार मृदा से सभी पोषक तत्त्व नहीं मिल पाते हैं, इसलिए यह पादप कीटों का भक्षण करता है।

प्रश्न 8. मृतजीवी अपना भोजन किस प्रकार प्राप्त करते हैं?

उत्तर-मृतजीवी मृत एवं विघटनकारी (सड़ने वाली) वस्तुओं की सतह पर कुछ पाचक रसों का स्राव करते हैं, जिससे वे विलयन रूप में बदल जाते हैं। इसके बाद वे इस विलयन का ही भोजन के रूप में अवशोषण करते हैं।

पृष्ठ 6

प्रश्न 9. वर्षा ऋतु में कवक अचानक कैसे प्रकट हो जाते हैं?

उत्तर-सामान्यतः कवकों के बीजाणु वायु में उपस्थित होते हैं। जब वे किसी ऐसे जैव पदार्थ अथवा उत्पाद पर बैठते हैं, जो नम एवं उष्ण हों, तो वे अंकुरित होकर नए कवक को जन्म देते हैं। इसी कारण कवकों की वृद्धि के लिए वर्षा ऋतु सबसे अच्छी परिस्थितियाँ प्रदान करती है। वर्षा ऋतु में अनेक वस्तुएँ कवकों की वृद्धि के कारण नष्ट अथवा अनुपयोगी हो जाती हैं।

प्रश्न 10. क्या कवक रोगकारक भी होते हैं?

उत्तर-हाँ, कुछ कवक रोगकारक होते हैं। इनसे त्वचा रोग, आंत रोग आदि हो सकते हैं। परन्तु कुछ कवकों का उपयोग औषधि निर्माण में भी किया जाता है।

पाठ्यपुस्तक के प्रश्न

प्रश्न 1. जीवों को खाद्य की आवश्यकता क्यों होती है?

उत्तर-सभी जीवों को खाद्य की आवश्यकतां निम्नलिखित कार्यों के लिए होती है-

(i) शरीर के निर्माण के लिए,
(ii) शरीर की वृद्धि के लिए,
(iii) क्षतिग्रस्त भागों के रखरखाव के लिए, तथा
(iv) विभिन्न जैव प्रक्रमों के लिए आवश्यक ऊर्जा प्राप्ति के लिए।

प्रश्न 2. परजीवी एवं मृतजीवी में अंतर स्पष्ट कीजिए।

उत्तर-

परजीवीमृतजीवी
(i) ये अपना भोजन सजीवों से प्राप्त करते हैं।(i) ये अपना भोजन मृत एवं विघटनकारी (सड़ी- गली) वस्तुओं से प्राप्त करते हैं।
(ii) ये सामान्यतः परपोषी के ऊपर या भीतर रहते हैं।(ii) ये हमेशा मृत एवं सड़ी- गली वस्तुओं के ऊपर रहते हैं।
(iii) अमरबेल, जोंक, जूं जैसे पादप एवं जीव परजीवी के प्रमुख उदाहरण हैं।(iii) कवक मृतजीवी के उदाहरण हैं।

प्रश्न 3. आप पत्ती में मंड (स्टार्च) की उपस्थिति का परीक्षण कैसे करेंगे?

उत्तर-मंड (स्टार्च) का परीक्षण-पत्तियों पर आयोडीन विलयन की कुछ बूंदें डालकर हम मंड (स्टार्च) की उपस्थिति का परीक्षण कर सकते हैं। जब पत्तियों पर आयोडीन के तनु विलयन की कुछ बूंदें डालते हैं, तब आयोडीन के मंड के सम्पर्क में आने पर, उस स्थान का रंग गहरा नीला या काला हो जाता है। इस प्रकार पत्ती में मंड (स्टार्च) की उपस्थिति का परीक्षण कर सकते हैं।

प्रश्न 4. हरे पादपों में खाद्य संश्लेषण प्रक्रम का संक्षिप्त विवरण दीजिए।

उत्तर-हरे पादपों में खाद्य संश्लेषण प्रक्रम-हरे पादपों में खाद्य संश्लेषण प्रक्रम प्रकाश संश्लेषण की क्रिया द्वारा संपन्न होता है। प्रकाश संश्लेषण के दौरान पत्ती की क्लोरोफिल युक्त कोशिकाएँ, सूर्य के प्रकाश की उपस्थिति में, कार्बन डाई- ऑक्साइड और जल से कार्बोहाइड्रेट का संश्लेषण करती हैं। इस प्रक्रिया को निम्न समीकरण द्वारा दर्शा सकते हैं-

कार्बन डाई-ऑक्साइड + जल
सूर्य का प्रकाश
► कार्बोहाइड्रेट + ऑक्सीजन
क्लोरोफिल

इस प्रक्रिया में ऑक्सीजन निर्मुक्त होती है। कार्बोहाइड्रेट अंत में मंड (स्टार्च) में परिवर्तित हो जाते हैं। पत्ती में स्टार्च की उपस्थिति प्रकाश संश्लेषण प्रक्रम का संपन्न होना दर्शाता है। स्टार्च भी एक प्रकार का कार्बोहाइड्रेट ही होता है।

प्रश्न 5. किसी प्रवाह चित्र की सहायता से दर्शाइए कि पादप भोजन के मूलभूत स्त्रोत हैं।

उत्तर-प्रवाह चित्र-पादप भोजन का मूलभूत स्त्रोत है।

पादपटिड्डामेढ़कसांपगरुड़

प्रश्न 6. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
(क) क्योंकि हरे पादप अपना खाद्य स्वयं बनाते हैं, इसलिए उन्हें …….. कहते हैं।
(ख) पादपों द्वारा संश्लेषित खाद्य का भंडारण ……. के रूप में किया जाता है।
(ग) प्रकाश संश्लेषण के प्रक्रम में जिस वर्णक द्वारा सौर ऊर्जा संग्रहित की जाती है, उसे ……….. कहते हैं।
(घ) प्रकाश संश्लेषण में पादप वायुमंडल से ………. लेते हैं तथा का उत्पादन करते हैं।

उत्तर- (क) स्वपोषी (ख) मंड (स्टार्च) (ग) क्लोरोफिल
(घ) कार्बन डाई-ऑक्साइड, ऑक्सीजन ।

प्रश्न 7. निम्न कथनों से संबद्ध पारिभाषिक शब्द बताइए
(क) पीत दुर्बल तने वाला परजीवी पादप । = अमरबेल
(ख) एक पादप जिसमें स्वपोषण एवं विषमपोषण दोनों ही प्रणाली पाई जाती हैं। = घटपर्णी
(ग) वे रंध्र, जिनके द्वारा पत्तियों में गैसों का आदान- प्रदान (विनिमय) होता है। = पर्णरन्ध्र।

प्रश्न 8. सही उत्तर पर (✔) का चिह्न लगाइए-

(क) अमरबेल उदाहरण है, किसी-
(i) स्वपोषी का
(ii) परजीवी का
(iii) मृतजीवी का
(iv) परपोषी का (ii)

(ख) कीटों को पकड़कर अपना आहार बनाने वाले पादप का नाम है-
(i) अमरबेल
(ii) गुड़हल
(iii) घटपर्णी (पिचर पादप)
(iv) गुलाब (iii)

प्रश्न 9. कॉलम-A में दिए गए शब्दों का मिलान कॉलम-B के शब्दों से कीजिए-

कॉलम-Aकॉलम-B
(क) क्लोरोफिल(i) जीवाणु
(ख) नाइट्रोजन(ii) परपोषित
(ग) अमरबेल(iii) घटपर्णी (पिचर पादप)
(घ) जंतु(iv) पत्ती
(च) कीटभक्षी(v) परजीवी

उत्तर- (क) (iv)
(ख) (i)
(ग) (v)
(घ) (ii)(च) (iii)

प्रश्न 10. निम्न कथनों में से सत्य एवं असत्य कथनों का चयन कीजिए-
(क) प्रकाश संश्लेषण में कार्बन डाई-ऑक्साइड मुक्त होती है।
(ख) ऐसे पादप, जो अपना भोजन स्वयं संश्लेषित करते हैं, मृतजीवी कहलाते हैं।
(ग) प्रकाश संश्लेषण का उत्पाद प्रोटीन नहीं है।
(घ) प्रकाश संश्लेषण में सौर ऊर्जा का रासायनिक ऊर्जा में रूपांतरण हो जाता है।

उत्तर- (क) असत्य (ख) असत्य (ग) सत्य (घ) सत्य

सही विकल्प चुनिए-

प्रश्न 11. पादप के किस भाग द्वारा प्रकाश संश्लेषण हेतु वायु से कार्बन डाई-ऑक्साइड ली जाती है?
(क) मूल रोम
(ग) पर्णशिराएँ
(ख) रंध्र
(घ) बाह्यदल
उत्तर-(ख)

प्रश्न 12. वायुमंडल से मुख्यतः जिस भाग द्वारा पादप कार्बन डाई-ऑक्साइड प्राप्त करते हैं, वह है-
(क) जड़
(ख) तना
(ग) पुष्प
उत्तर-(घ)

You Might Also Like

Class 7th विज्ञान पाठ 4 अम्ल, क्षारक और लवण NCERT Solutions

कक्षा 7 विज्ञान पाठ 3 ऊष्मा एनसीईआरटी समाधान

Sanskrit Class 7th Chapter 10 विद्याधनम् हिंदी अनुवाद

कक्षा 7 विज्ञान पाठ 6 जीवों में श्वसन एनसीईआरटी समाधान

कक्षा 7 विज्ञान अध्याय 13 अपशिष्ट जल की कहानी

TAGGED:NCERT Solutions for Class 7 Science Chapter 1 पादपों में पोषण Pdfकक्षा 7 विज्ञान पाठ 1 पादपों में पोषण प्रश्न उत्तरपादपों में पोषण class 7 pdf
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link
Previous Article शाम-एक किसान NCERT Class 7th Hindi पाठ 6 शाम-एक किसान Questions
Next Article प्राणियों में पोषण कक्षा 7 विज्ञान पाठ 2 एनसीईआरटी समाधान – प्राणियों में पोषण
Leave a review

Leave a Review Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Please select a rating!

Follow US

Find US on Social Medias
2.7k Like
547 Follow
1.9k Subscribe
1.2k Follow
Also Read
RRB NTPC Admit Card 2025

RRB NTPC Admit Card 2025: Sarkari Result Link, Release Date, Official Download & CBT 1 Details

RBSE Class 10 download 5 years old paper
राजस्थान बोर्ड कक्षा 11वी की अर्धवार्षिक परीक्षा का टाइम टेबल जारी 2024, RBSE 11th Class Time Table 2024: यहां से डाउनलोड करें
RBSE Class 11th Time Table Download 2024,जिलेवार कक्षा 11वीं वार्षिक परीक्षा समय सारणी डाउनलोड करें-
NEET MDS Results 2024 Download Check scorecard, नीट एमडीएस का रिजल्ट इस तारीख को होगा जारी

Find Us on Socials

Follow US
© SanskritDharaVahni. All Rights Reserved.
  • Home
  • NCERT Books
  • Half Yearly Exam
  • Syllabus
  • Web Story
  • Latest News
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account