Sanskrit Dhara VahiniSanskrit Dhara VahiniSanskrit Dhara Vahini
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • Class 12
  • Class 11
  • Class 10
  • Class 9
  • Class 8
  • Class 7
  • Class 6
  • Class 1-5
  • Grammar
    • Hindi Grammar
    • English Grammar
    • Sanskrit Vyakaran
  • Free Notes
Reading: कक्षा 7 विज्ञान पाठ 3 ऊष्मा एनसीईआरटी समाधान
Share
Sanskrit Dhara VahiniSanskrit Dhara Vahini
Font ResizerAa
  • Home
  • Class 12
  • Class 11
  • Class 10
  • Class 9
  • Class 8
  • Class 7
  • Class 6
  • Class 1-5
  • Grammar
  • Free Notes
Search Class notes, paper ,important question..
  • Classes
    • Class 12
    • Class 11
    • Class 10
    • Class 9
    • Class 8
  • Grammar
    • English Grammar
    • Hindi Vyakaran
    • Sanskrit Vyakaran
  • Latest News
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Sanskrit Dhara Vahini > Class 7 > Class 7 Science > कक्षा 7 विज्ञान पाठ 3 ऊष्मा एनसीईआरटी समाधान
Class 7Class 7 Science

कक्षा 7 विज्ञान पाठ 3 ऊष्मा एनसीईआरटी समाधान

1
Share
7 Min Read
SHARE

NCERT Solutions for Class 7th science chapter 3 ऊष्मा के Question and Answer सरल भाषा में with pdf उपलब्ध करवाएं है यदि आप कक्षा 7 के विद्यार्थी है तो यह पढ़ना चाहिए।

1.Class 7th All Subjects Solution
2.Class 7th Sanskrit Solution
3.Class 7th Hindi Solution
4.Class 7th English Solution
5.Class 7th Science Solution
6.Class 7th Maths Solution
7.Class 7th Social science Solution

पाठगत प्रश्न

ऊष्मा
NCERT Solutions for Class 7 science chapter 3 ऊष्मा

पृष्ठ 26

प्रश्न 1. “बायाँ हाथ कहता है कि मग में पानी गर्म है तथा दाहिना हाथ उसी पानी को ठण्डा बताता है।” इससे क्या निष्कर्ष निकलता है?

उत्तर-इससे यह निष्कर्ष निकलता है कि यह निश्चय करने के लिए कि कोई वस्तु गरम है या ठण्डी, हम अपनी स्पर्श इंद्रिय पर विश्वास नहीं कर सकते।

पृष्ठ 29

प्रश्न 2. क्या प्रयोगशाला तापमापी द्वारा हमारे शरीर का ताप मापा जा सकता है?

उत्तर-नहीं, प्रयोगशाला तापमापी का उपयोग हमारे शरीर का ताप मापने के लिए सुविधाजनक नहीं है।

प्रश्न 3. जब तापमापी का बल्ब किसी वस्तु के सम्पर्क में आता है, तो पारे के तल में परिवर्तन क्यों होता है?

उत्तर-जब तापमापी का बल्ब किसी वस्तु के सम्पर्क में आता है, तब वस्तु का तापमान, तापमापी के बल्ब के तापमान जितना नहीं होने पर बल्ब का तापमान बदलता है। इससे पारे के तल में भी परिवर्तन हो जाता है।

पृष्ठ 30

प्रश्न 4. यदि दो वस्तुओं का ताप समान होगा, तो क्या ऊष्मा स्थानान्तरित नहीं होगी?

उत्तर-हाँ, क्योंकि ऊष्मा सदैव गर्म वस्तु से अपेक्षाकृत ठंडी वस्तु की ओर प्रवाहित होती है। इसलिए दो वस्तुओं का ताप समान होने पर ऊष्मा स्थानान्तरित नहीं होगी।

पाठ्यपुस्तक के प्रश्न

प्रश्न 1. प्रयोगशाला तापमापी तथा डॉक्टरी थर्मामीटर के बीच समानताएँ तथा अन्तर लिखिए।

उत्तर- (क) प्रयोगशाला, तापमापी तथा डॉक्टरी थर्मामीटर के बीच समानताएँ –
(i) दोनों का उपयोग तापमान मापन के लिए होता है।
(ii) दोनों में पारे का इस्तेमाल किया जाता है।
(iii) दोनों में तापमान मापक्रम सेल्सियस स्केल है।

(ख) असमानताएँ –
(i) प्रयोगशाला तापमापी में तापमान अपने आप गिर जाता है, परन्तु डॉक्टरी थर्मामीटर में विभंग के कारण तापमान का तल अपने आप नहीं गिरता है।
(ii) प्रयोगशाला तापमापी का परिसर -10°C से 110°C तक होता है, जबकि डॉक्टरी थर्मामीटर का परिसर 35°C से 42°C तक ही होता है।
(iii) प्रयोगशाला तापमापी द्वारा विभिन्न प्रकार की वस्तुओं का ताप मापा जा सकता है जबकि डॉक्टरी थर्मामीटर द्वारा केवल मानव शरीर का तापमान मापा जा सकता है।

प्रश्न 2: ऊष्मा चालक तथा ऊष्मारोधी, प्रत्येक के दो उदाहरण दीजिए।

उत्तर-(i) ऊष्मा चालक-आयरन (लोहा) तथा कॉपर (ताँबा)।
(ii) ऊष्मा रोधी-प्लास्टिक तथा लकड़ी ।

प्रश्न 3. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-

(क) कोई वस्तु कितनी गरम है इसकी जानकारी…….. द्वारा प्राप्त होती है।
(ख) उबलते हुए पानी का ताप……. नहीं मापा जा सकता।
(ग) ताप को डिग्री ……….तापमापी से में मापते हैं।
(घ) बिना किसी माध्यम द्वारा ऊष्मा स्थानान्तरण के प्रक्रम को ……..कहते हैं।
(च) स्टील की एक ठंडी चम्मच गर्म दूध के प्याले में रखी गई है। यह अपने दूसरे सिरे तक ऊष्मा का स्थानान्तरण………. प्रक्रम द्वारा करेगी।
(छ) हल्के रंग के वस्त्रों की अपेक्षा……. वस्त्र ऊष्मा का अधिक अवशोषण करते हैं। रंग के
उत्तर– (क) उसके ताप (ख) डॉक्टरी (ग) सेल्सियस ( घ) विकिरण (च) चालन (छ) गहरे ।

प्रश्न 4. कॉलम-A में दिए गए कथनों का कॉलम-B के शब्दों से मिलान कीजिए-

कॉलम-Aकॉलम-B
(क) थल समीर के बहने का समय(iv) रात
(ख) समुद्र समीर के बहने का समय(iii) दिन
(ग) गहरे रंग के कपड़े पसन्द करने का समय(ii) सर्दियाँ
(घ) हल्के रंग के कपड़े पसन्द करने का समय(i) गर्मियाँ

प्रश्न 5. सर्दियों में एक मोटा वस्त्र पहनने की तुलना में उसी मोटाई का कई परतों का बना वस्त्र अधिक उष्णता क्यों प्रदान करता है? व्याख्या कीजिए।

उत्तर-जब वस्त्र कई परतों का बना होता है, तब उसकी परतों के बीच में हवा भी एकत्रित हो जाती है। चूँकि हवा ऊष्मा की कुचालक होती है, इसलिए ऐसा वस्त्र अधिक उष्णता प्रदान करता है।

प्रश्न 6. चित्र को देखिए। अंकित कीजिए कि कहाँ- कहाँ चालन, संवहन तथा विकिरण द्वारा ऊष्मा स्थानान्तरित हो रही है।

ऊष्मा
NCERT Solutions for Class 7 Chapter 3 pdf

प्रश्न 7. गरम जलवायु के स्थानों पर यह परामर्श दिया जाता है कि घरों की बाहरी दीवारों पर श्वेत (सफेद) पेंट किया जाए। व्याख्या कीजिए।

उत्तर-चूँकि श्वेत (सफेद) रंग अपने ऊपर पड़ने वाली अधिकांश ऊष्मा को परावर्तित कर देता है, जिससे बाहर से बहुत कम ऊष्मा घर के भीतर प्रवेश कर पाती है। अतः घरों को गरम होने से बचाने के लिए इनकी बाहरी दीवारों पर श्वेत (सफेद) पेंट किये जाने की सलाह दी जाती है।

प्रश्न 8. 30°C के एक लीटर जल को 50°C के एक लीटर जल के साथ मिलाया गया। मिश्रण का ताप होगा-

(क) 80°C
(ख) 50°C से अधिक लेकिन 80°C से कम
(ग) 20°C
(घ) 30°C तथा 50°C के बीच
उत्तर-(घ) 30°C तथा 50°C के बीच ।

प्रश्न 9. 40°C ताप की लोहे की किसी गोली को कटोरी में भरे 40°C ताप के जल में डुबोया गया। इस प्रक्रिया में ऊष्मा-

(क) लोहे की गोली से जल की ओर स्थानान्तरित होगी।
(ख) न तो लोहे की गोली से जल की ओर और न ही जल से लोहे की गोली की ओर स्थानान्तरित होगी।
(ग) जल से लोहे की गोली की ओर स्थानान्तरित होगी। (घ) दोनों के ताप में वृद्धि कर देगी।
उत्तर-(ख) न तो लोहे की गोली से जल की ओर और न ही जल से लोहे की गोली की ओर स्थानान्तरित होगी।

प्रश्न 10. लकड़ी की एक चम्मच को आइसक्रीम के प्याले में डुबोया गया है। इसका दूसरा सिरा-
(क) चालन के कारण ठंडा हो जाएगा।
(ख) संवहन के कारण ठंडा हो जाएगा।
(ग) विकिरण के कारण ठण्डा हो जाएगा।
(घ) ठंडा नहीं होगा।
उत्तर-(घ) ठंडा नहीं होगा।

प्रश्न 11. स्टेनलेस इस्पात की कड़ाही में प्रायः कॉपर (ताँबे) की तली लगाई जाती है। इसका कारण हो सकता है
(क) ताँबे की तली कड़ाही को अधिक टिकाऊ बना देती है।
(ख) ऐसी कड़ाही देखने में सुन्दर लगती है।
(ग) स्टेनलेस इस्पात की अपेक्षा ताँबा ऊष्मा का अच्छा चालक है।
(घ) स्टेनलेस इस्पात की अपेक्षा ताँबे को साफ करना अधिक आसान है।
उत्तर-(ग) स्टेनलेस इस्पात की अपेक्षा ताँबा ऊष्मा का अच्छा चालक है।

You Might Also Like

NCERT Class 7th Hindi पाठ 6 शाम-एक किसान Questions

Sanskrit Class 7th Chapter 11 अमृतं संस्कृतम् हिंदी अनुवाद

कक्षा 7 विज्ञान पाठ 7 जंतुओं और पादप में परिवहन एनसीईआरटी समाधान

Sanskrit Class 7th Chapter 10 विद्याधनम् हिंदी अनुवाद

कक्षा 7 विज्ञान पाठ 1 पादपों में पोषण प्रश्न उत्तर

TAGGED:Class 7 Science Chapter 3 Questionsकक्षा 7 विज्ञान पाठ 3 ऊष्मा प्रश्न उत्तर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link
Previous Article प्राणियों में पोषण कक्षा 7 विज्ञान पाठ 2 एनसीईआरटी समाधान – प्राणियों में पोषण
Next Article अम्ल, क्षारक और लवण Class 7th विज्ञान पाठ 4 अम्ल, क्षारक और लवण NCERT Solutions
Leave a review

Leave a Review Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Please select a rating!

Follow US

Find US on Social Medias
2.7k Like
547 Follow
1.9k Subscribe
1.2k Follow
Also Read
RRB NTPC Admit Card 2025

RRB NTPC Admit Card 2025: Sarkari Result Link, Release Date, Official Download & CBT 1 Details

RBSE Class 10 download 5 years old paper
राजस्थान बोर्ड कक्षा 11वी की अर्धवार्षिक परीक्षा का टाइम टेबल जारी 2024, RBSE 11th Class Time Table 2024: यहां से डाउनलोड करें
RBSE Class 11th Time Table Download 2024,जिलेवार कक्षा 11वीं वार्षिक परीक्षा समय सारणी डाउनलोड करें-
NEET MDS Results 2024 Download Check scorecard, नीट एमडीएस का रिजल्ट इस तारीख को होगा जारी

Find Us on Socials

Follow US
© SanskritDharaVahni. All Rights Reserved.
  • Home
  • NCERT Books
  • Half Yearly Exam
  • Syllabus
  • Web Story
  • Latest News
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account