Sanskrit Dhara VahiniSanskrit Dhara VahiniSanskrit Dhara Vahini
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • Class 12
  • Class 11
  • Class 10
  • Class 9
  • Class 8
  • Class 7
  • Class 6
  • Class 1-5
  • Grammar
    • Hindi Grammar
    • English Grammar
    • Sanskrit Vyakaran
  • Free Notes
Reading: रूपक अलंकार : परिभाषा, अर्थ, उदाहरण
Share
Sanskrit Dhara VahiniSanskrit Dhara Vahini
Font ResizerAa
  • Home
  • Class 12
  • Class 11
  • Class 10
  • Class 9
  • Class 8
  • Class 7
  • Class 6
  • Class 1-5
  • Grammar
  • Free Notes
Search Class notes, paper ,important question..
  • Classes
    • Class 12
    • Class 11
    • Class 10
    • Class 9
    • Class 8
  • Grammar
    • English Grammar
    • Hindi Vyakaran
    • Sanskrit Vyakaran
  • Latest News
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Sanskrit Dhara Vahini > Class 12 > Class 12 Hindi vyaakaran > रूपक अलंकार : परिभाषा, अर्थ, उदाहरण
Class 12 Hindi vyaakaran

रूपक अलंकार : परिभाषा, अर्थ, उदाहरण

Share
4 Min Read
SHARE

रूपक अलंकार Roopak alankar In Hindi

रूपक अलंकार की परिभाषा

Contents
रूपक अलंकार Roopak alankar In Hindiरूपक अलंकार के प्रकारअलंकारों के महत्वपूर्ण 100 उदाहरण

रूपक अलंकार किसे कहते हैं ?

परिभाषा—जहाँ उपमेय और उपमान में एकरूपता दिखाकर दोनों में अभेद स्थापित कर दिया जाता है वहाँ रूपक अलंकार होता है। यद्यपि रूपक में उपमेय एवं उपमान दोनों ही उपस्थित होते हैं, किन्तु अत्यधिक सादृश्य के कारण दोनों एक दिखाई पड़ते हैं। तात्पर्य यह है कि रूपक में प्रस्तुत वस्तु (उपमेय) पर अप्रस्तुत वस्तु (उपमान) को आरोपित कर दिया जाता है। इस प्रकार उपमेय और उपमान में अभेद स्थापित हो जाता है।

उदाहरण-1

‘तेरे नयन-कमल बिनु जल के।’

प्रस्तुत काव्य पंक्ति में नयन (उपमेय) और कमल (उपमान) में अभेद स्थापित किया गया है, अतः यहाँ रूपक अलंकार है।

उदाहरण-2

‘किसलय कर स्वागत हेतु हिला करते हैं।’

प्रस्तुत काव्य पंक्ति में उपमेय (किसलय = पत्ते) और उपमान (कर = हाथ) में अभेद स्थापित किया गया है, अतः रूपक अलंकार है।

उदाहरण-3

‘सिर झुका तूने नियति की मान ली यह बात ।

स्वयं ही मुर्झा गया तेरा हृदय जलजात ।

उपर्युक्त पंक्तियों में हृदय जल-जात में ‘हृदय’ उपमेय पर ‘जलजात’ (कमल) उपमान का अभेद आरोप किया गया है।

उदाहरण-4

‘अपलक नभ नील नयन विशाल’

इस पंक्ति में खुले आकाश पर अपलक विशाल नयन का आरोप है, अतः यहाँ रूपक अलंकार है ।

उदाहरण-5

‘मन सागर, मनसा लहरि, बूड़े- बहे अनेक । ‘

इस पंक्ति में ‘मन’ पर सागर का और ‘मनसा’ (इच्छा) पर लहर का आरोप होने से रूपक अलंकार है।

उदाहरण-6

‘विषय-वारि मन-मीन भिन्न नहिं होत कबहुँ पल एक।’

उपर्युक्त काव्य पंक्ति में विषय पर ‘वारि’ का और मन पर ‘मीन’ (मछली) का अभेद आरोप होने से रूपक अलंकार का सौन्दर्य है।

उदाहरण-7

उदित उदयगिरि मंच पर, रघुवर बाल-पतंग | विकसे संत-सरोज सब, हरषे लोचन-भृंग ।।

उपर्युक्त दोहे में उदयगिरि पर ‘मंच’ का, रघुवर पर ‘बाल-पतंग’ (सूर्य) का, संतों पर ‘सरोज’ का एवं लोचनों पर ‘भृंगों’ (भौरों) का अभेद आरोप होने से रूपक अलंकार है । चरण कमल बन्दौं हरि राई । यहाँ भगवान के चरणों पर कमल का आरोप किया गया है।

रूपक अलंकार के प्रकार

रूपक अलंकार के भेद– रूपक अलंकार के निम्नलिखित तीन भेद हैं-

1.सांग रूपक– जहाँ उपमेय के अंगों पर उपमान के अन्य अंगों का भी आरोप किया जाए-

‘अम्बर- पनघट में डुबो रही, तारा-घट उषा – नागरी।’ प्रस्तुत काव्य पंक्ति में उपमेय ‘अम्बर’ में उपमान ‘पनघट’ का, उपमेय ‘तारा’ में उपमान ‘घट’ का तथा उपमेय ‘उषा’ में उपमान ‘नागरी’ का भेद रहित आरोप है। अतः यहाँ सांग रूपक अलंकार है।

2. निरंग रूपक– जहाँ उपमेय पर ही उपमान का आरोप किया जाता है- अवधेस के बालक चारि सदा; ‘तुलसी’ मन मंदिर में बिहरें ।। मन (उपमेय) पर मन्दिर (उपमान) का आरोप हुआ है, यहाँ निरंग रूपक है। परम्परित रूपक – जहाँ दो रूपक एक साथ हों ।

3. रूपक मुख्य तथा दूसरा गौण हो–

बढ़त बढ़त सम्पत्ति सलिल, मन सरोज बढ़ि जाए ॥ ‘मन’ को सरोज मानने के कारण ‘सम्पत्ति’ को सलिल माना है। अतः यहाँ परम्परित रूपक है।

Roopak alankar

अलंकारों के महत्वपूर्ण 100 उदाहरण

👉👉 अन्य अलंकार

1 अनुप्रास अलंकार

2 श्लेष अलंकार

3 यमक अलंकार

4 उपमा अलंकार

5 उत्प्रेक्षा अलंकार

6 विरोधाभास अलंकार

7 उदाहरण अलंकार

You Might Also Like

शब्द शक्ति परिभाषा, अर्थ, प्रकार | Shabd Shakti

Shabd Shakti Hindi Aroh Important Questions Bank

Class 12 Hindi Vyakaran Bhasha, lipi,

Rbse Class 12 Hindi Aniwaray Vyakaran,Bhasha

Rbse Class 12 Hindi Bhasha Vayakarn

TAGGED:Roopak alankarरूपक अलंकाररूपक अलंकार की परिभाषारूपक अलंकार के भेद-
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link
Previous Article उपमा अलंकार उपमा अलंकार परिभाषा | Upma Alankar 
Next Article उत्प्रेक्षा अलंकार उत्प्रेक्षा अलंकार Utpreksha alankar

Follow US

Find US on Social Medias
2.7k Like
547 Follow
1.9k Subscribe
1.2k Follow
Also Read
RRB NTPC Admit Card 2025

RRB NTPC Admit Card 2025: Sarkari Result Link, Release Date, Official Download & CBT 1 Details

RBSE Class 10 download 5 years old paper
राजस्थान बोर्ड कक्षा 11वी की अर्धवार्षिक परीक्षा का टाइम टेबल जारी 2024, RBSE 11th Class Time Table 2024: यहां से डाउनलोड करें
RBSE Class 11th Time Table Download 2024,जिलेवार कक्षा 11वीं वार्षिक परीक्षा समय सारणी डाउनलोड करें-
NEET MDS Results 2024 Download Check scorecard, नीट एमडीएस का रिजल्ट इस तारीख को होगा जारी

Find Us on Socials

Follow US
© SanskritDharaVahni. All Rights Reserved.
  • Home
  • NCERT Books
  • Half Yearly Exam
  • Syllabus
  • Web Story
  • Latest News
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account